{"_id":"5969a1274f1c1bc6258b4747","slug":"after-heavy-rain-now-flood-affected-many-states-of-nation-in-which-around-80-people-dies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देशभर में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 80 से ज्यादा की हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देशभर में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 80 से ज्यादा की हुई मौत
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के आधे से ज्यादा हिस्से भयानक बाढ़ का कहर झेल रहे हैं और हालात कुछ ऐसे है कि अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। चौंका देने वाली बात है कि अकेले असम में बाढ़ की वजह से करीब 53 लोगों की मौत हो चुकी है। राजस्थान का हाल भी कुछ ऐसा ही है, जहां नदियों और नालों का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। बिहार में भी नदियां अपने स्तर से कहीं ज्यादा बढ़ चुकी है। सूत्रों के मुताबिक यहां पानी के गड्ढे में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे 20 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं। बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि काजीरंगा नेशनल पार्क का 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सा पानी में डूबा है। जानवरों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने हाइवे पर वाहनों की गति सीमा पर अंकुश लगाया है। वन मंत्री प्रमिला रानी ब्रह्म ने बताया कि शुक्रवार को भी पार्क में एक गैंडे की मौत हो गई।
विज्ञापन
देश के पूर्वोत्तर में भी बाढ़ का आतंक थम नहीं रहा है। अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी बाढ़ व भारी बारिश के चलते जगह-जगह जमीन धंसने की घटनाएं हुई हैं। बीते 11 जुलाई को हुए भूस्खलन में अरुणाचल प्रदेश के पापुमपारे जिले के लापटाप गांव में कई घर बह गए थे जिसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई थी। काजीरंगा नेशनल पार्क में भी पानी भर गया है जिससे एक सींग वाले तीन गैंडों समेत पचास से ज्यादा जानवरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पीड़ितों को मुआवजे का ऐलान
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शुक्रवार को बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित लखीमपुर व धेमाजी जिलों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू की अगुवाई में एक केंद्रीय टीम ने असम और अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भूस्खलन में मारे गए 14 लोगों के परिजनों से मिलने शुक्रवार को लापटाम गांव पहुंचे और उन्हें 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। उन्होंने कहा कि भूस्खलन में लोगों की मौत का मुझे अफसोस है। स्थानीय सांसद होने के नाते मैं केंद्र की ओर से आपको हर संभव सहायता का वादा करता हूं।
बता दें कि बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूस्खलन में मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये जबकि गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया था। राज्य सरकार ने भी पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की बात कही है।