{"_id":"5cc7fc60bdec22078775a57e","slug":"after-getting-indian-citizenship-around-25-sindhi-cast-their-votes-for-first-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पाकिस्तान से आए सिंधी समुदाय के लोगों ने डाला वोट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पाकिस्तान से आए सिंधी समुदाय के लोगों ने डाला वोट
Tue, 30 Apr 2019 01:12 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 30 Apr 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
वर्षों पहले पाकिस्तान से आकर यहां पिंपरी चिंचवाड को अपना घर बनाने वाले सिंधी समुदाय के करीब 25 लोगों को भारतीय नागरिकता मिलने के कुछ हफ्ते बाद जश्न मनाने का एक और कारण तब मिला जब उन्होंने सोमवार को पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले लोग शहर के सिंधी समुदाय के उन 45 लोगों में से हैं जिन्हें पिछले महीने की शुरुआत में भारत की स्थायी नागरिकता मिली थी।
विज्ञापन
इन मतदाताओं में से एक राजेंद्र ठाकुर ने कहा, ‘मैं पिछले 37 साल से पिंपरी चिंचवाड में रह रहा हूं। इन वर्षों में राजनीति पर चर्चा करने के अलावा मैं मतदान जैसी किसी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले सकता था।' उन्होंने कहा, ‘लेकिन आज पहली बार, मैंने मतदान किया।’
विज्ञापन
ठाकरे ने कहा, ‘मैं 15 साल की आयु में 1982 में अपनी बहन के साथ भारत आया था क्योंकि कराची में हालात ठीक नहीं थे।’ उन्होंने कहा, ‘जब हमें मार्च में भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र मिले तो हमें ऐसा लगा कि मानो हमने लंबे समय से चली आ रही एक लड़ाई जीत ली है और वोट डालने के बाद मैं अपनी खुशी शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता।’
जिला कलेक्टर नवल किशोर राम ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा कि इन लोगों के प्रार्थना पत्र उनके सामने लंबित थे और उन्होंने सभी को एक साथ नागरिकता प्रमाण पत्र जारी किए। इसके साथ उनके मतदाता पंजीकरण पत्र भी भरे गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन