फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after gauri lankesh murder, police protection for 25 kannada writers and thinkers

गौरी लंकेश की हत्या के बाद 25 लोगों की लिस्ट जारी, दी जाएगी पुलिस प्रोटेक्शन

Sun, 10 Sep 2017 02:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sun, 10 Sep 2017 02:25 PM IST
विज्ञापन
after gauri lankesh murder, police protection for 25 kannada writers and thinkers
गौरी लंकेश

पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के बाद कर्नाटक पुलिस ने 25 अन्य कन्नड़ साहित्याकारों और विचारकों को सुरक्षा देने का फैसला किया है। कर्नाटक पुलिस के इंटेलिजेंस विभाग द्वारा चेतावनी जारी किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


इंटेलिजेंस विभाग की लिस्ट में साहित्यकार गिरीश कर्नाड, के एस भगवान, बी रामचंद्रप्पा, योगेश मास्टर, बी जयप्रकाश, पाटिल पुटप्पा समेत कई अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह निर्देश जारी किया था कि पुलिस उन सभी साहित्याकारों व विचारों की सुरक्षा का खास ध्यान रखे जो धार्मिक और क्षेत्रिय विषय पर अपना विश्लेषण देते हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें: गौरी लंकेश की मौत के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा, ट्विटर ने दी अकाउंट ब्लॉक करने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गौरी की हत्या के बाद जिन 25 लोगों को सुरक्षा प्रदान की गई है, उनमें ज्यादातर प्रसिद्ध लेखक और विचार हैं। 

क्लू देने वाले को मिलेंगे 10 लाख
पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में कर्नाटक सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। राज्य के गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने गौरी लंकेश हत्याकांड में क्लू देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। 

घर के सामने अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि गौरी लंकेश कन्नड़ अखबार पत्रिका की संपादक थीं। गौरी लंकेश को हिंदुत्ववादी राजनीति का कट्टर आलोचक माना जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed