{"_id":"5b8db05f42c79246725bc258","slug":"after-flood-rat-fever-grips-kerala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के बाद अब रैट फीवर की गिरफ्त में केरल, अब तक इस बीमारी से 9 लोगों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बाढ़ के बाद अब रैट फीवर की गिरफ्त में केरल, अब तक इस बीमारी से 9 लोगों की हो चुकी है मौत
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Updated Tue, 04 Sep 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ के बाद केरल को अब कई अन्य चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद लेप्टोसपिरोसिस (रैट फीवर) बीमारी से 29 अगस्त से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवा निदेशक के अनुसार सोमवार को इस बीमारी से पलक्कड और कोझिकोड में दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस बीमारी के कुल 71 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
वहीं 123 लोग इस बीमारी के संदिग्ध लक्षण को देखते हुए अस्पताल पहुंच रहे हैं। बाढ़ के बाद से पूरे राज्य में 13800 से ज्यादा लोग विभिन्न बीमारी का इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि केरल में इस साल बाढ़ ने खूब कहर ढाया है। गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार केरल में 14 जिले आपदा से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। अब तक कुल 488 लोगों की मौत हुई है।
एसबीआई और एलआईसी घर मरम्मत के लिए देंगे सस्ता कर्ज
केरल में बाढ़ प्रभावितों को घरों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए स्टेट बैंक, एलआईसी और मुथूट होम ने सस्ता ऋण देने की घोषणा की है। एसबीआई ने 10 लाख रुपये तक का टर्म लोन 8.45 फीसदी पर देने का प्रस्ताव दिया है।
बैंक ने कहा है कि विशेष ब्याज दर का लाभ 30 नवंबर से पहले आवेदन करने वालों को ही मिलेगा। वहीं एलआईसी ने 15 लाख तक का लोन 8.5 फीसदी पर देने की घोषणा की है। इसके लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन करना होगा।