राहत : कोरोना के 100 मामले पार करने के बाद शनिवार को सबसे कम छह फीसदी रही वृद्धि दर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना के मामलों के दोगुने होने की औसत दर 9.1 दिन हो गई है। वहीं शुक्रवार से शनिवार तक नए मामलों में मात्र छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो देश में 100 मामले सामने आने के बाद से अब तक सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में शनिवार को उच्च स्तरीय मंत्रियों के समूह की 13वीं बैठक में यह जानकारी दी गई। बैठक में कोरोना की जांच व देशभर में जांच किट की उपलब्धता, हॉटस्पॉट इलाकों के लिए रणनीति व क्लस्टर प्रबंधन पर भी समीक्षा की गई। मंत्रालय की ओर से देशभर में जांच कर रही निजी व सरकारी लैब की संख्या, इनमें प्रतिदिन हो रहे टेस्ट के बारे में जानकारी दी गई।
नौ कंपनियों को 59 हजार वेंटिलेटर का ऑर्डर
घरेलू कंपनियों ने पीपीई किट्स व मास्क का उत्पादन शुरू कर दिया है। रोजाना एक लाख से ज्यादा पीपीई किट व एन-95 मास्क का उत्पादन किया जा रहा है। मौजूदा समय में 104 घरेलू निर्माता पीपीई, जबकि तीन एन-95 मास्क बना रहे हैं। नौ कंपनियों को 59 हजार वेंटिलेटर का ऑर्डर दिया जा चुका है।
92 हजार से ज्यादा संगठन उपलब्ध करा रहे भोजन
मंत्रियों के समूह को बताया गया कि देशभर में करीब 92 हजार एनजीओ, स्वयंसेवी समूह व सिविल सोसायटी संगठन प्रवासी मजदूरों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। बैठक में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री हरदीप पुरी, विदेश मंत्री एस जयशंकर, गृहमंत्री नित्यानंद राय, जहाजरानी, रसायन व उर्वरक राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया व शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे।