फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after black and white fungus now one case of yellow fungus found in India here you know what is more risky

एक और खतरा: काली और सफेद से ज्यादा खतरनाक पीली फंगस, देश में मिला पहला मामला

Mon, 24 May 2021 03:21 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 24 May 2021 03:21 PM IST
सार

ब्लैक (काली) फंगस और व्हाइट (सफेद) फंगस के बाद अब देश में येलो (पीली) फंगस का पहला मामला सामने आया है। गाजियाबाद के एक अस्पताल में येलो फंगस का पहला केस मिला है। ये फंगस ब्लैक और व्हाइट फंगस से ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है।

विज्ञापन
after black and white fungus now one case of yellow fungus found in India here you know what is more risky
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस महामारी के साथ-साथ ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस के भी कई मामले सामने आए लेकिन अब इन दोनों के अलावा एक और फंगल इंफेक्शन का खतरा दिखाई दे रहा है। आज गाजियाबाद में येलो फंगल का एक मामला सामने आया है। जानकारों की माने तो येलो फंगस, ब्लैक और व्हाइट फंगस से ज्यादा खतरनाक है। 

विज्ञापन


बता दें कि येलो फंगस का पहला मामला गाजियाबाद में पाया गया है। हालांकि मरीज का इलाज जारी है और मरीज की उम्र 34 साल है। यह मरीज कोरोना से संक्रमित रह चुका है और साथ में मधुमेह का रोगी भी है। ऐसा बताया जा रहा है कि येलो फंगस घातक बीमारियों में से एक है। 
विज्ञापन


येलो फंगस के लक्षण
येलो फंगस के कई लक्षण हैं। इसमें थकान, कमजोरी महसूस होना, भूख ना लगना या कम भूख लगना जैसे लक्षण शामिल हैं। जैसे-जैसे फंगस का असर बढ़ने लगता है वैसे-वैसे मरीज के शरीर में कमजोरी बढ़ने लगती है और वजन भी तेजी से कम होने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अगर मरीज के शरीर पर कोई घाव है तो उसमें से मवाद का रिसाव होने लगता है और घाव बहुत कम तेजी से ठीक होता है। इस दौरान मरीज की आंखें भी धंस जाती हैं और कई अंग काम करना बंद कर देते हैं। 

येलो फंगस होने पर क्या करना चाहिए
अगर किसी मरीज को अपने शरीर में सुस्ती महसूस हो रही है, भूख कम लग रही है या खाने का बिल्कुल मन नहीं होता तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए।


येलो फंगस के फैलने के पीछे क्या कारण है
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, येलो फंगस गंदगी के कारण किसी मरीज में फैल सकता है। इसलिए अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखें और स्वच्छता का ध्यान रखकर इस बैक्टीरिया या वायरस को दूर किया जा सकता है। इसके अलावा पुराना खाना ना खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed