फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After BJP win in Up, Discussions abroad

यूपी में भाजपा की जीत से चौंके 4 देश, कोई हुआ खुश तो किसी की बढ़ी टेंशन?

Fri, 17 Mar 2017 03:05 PM IST
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल
amarujala.com- Written by : हरेन्द्र सिंह मोरल Updated Fri, 17 Mar 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
After BJP win in Up, Discussions abroad
- फोटो : अमर उजाला

यूपी में भाजपा की चमत्कारिक जीत से देश में ही नहीं विदेशों में भी हलचल मची है। मोदी के नाम पर हुई इस जीत की जितनी चर्चा अपने देश में है उतनी ही विदेश में भी हो रही है। कोई इसे मोदी की बढ़ती ताकत का संकेत बता रहा है तो कोई इसे 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए मोदी की जमीन तैयार होने के रूप में देख रहा है।

विज्ञापन


चीन और पाकिस्तान जैसे विरोधी देश तो इस जीत के बाद भारत के साथ रिश्तों पर पड़ने वाले असर पर चर्चा कर रहे हैं। पाकिस्तान और चीन की बौखलाहट तो इस कदर हैं कि वो इसे क्षेत्रीय स्थिरता तक के लिए खतरा मान रहे हैं। आइए डालते हैं उन देशों पर एक नजर जहां भाजपा की यूपी में जीत से मची है खलबली।

विज्ञापन

पाकिस्तान और चीन में मची बौखलाहट

After BJP win in Up, Discussions abroad

पाकिस्तान 
भारत में होने वाली किसी भी बड़ी घटना से होने वाले प्रभावों को पाकिस्तान हमेशा से खुद से जोड़कर देखता रहा है। जब केंद्र में मोदी की सरकार बनी थी तब भी पाकिस्तान के अखबारों और अवाम में खूब चर्चा हुई थी। भारत की सत्ता में मोदी की ताजपोशी को पाकिस्तान के लिए खतरे के तौर पर देखा जा रहा था। कुछ ऐसा ही माहौल अब यूपी चुनावों में भाजपा की जीत के बाद भी लगाया जा रहा है। पाकिस्तानी चैनलों में भाजपा की जीत को तो पाकिस्तान विरोध से भी जोड़कर देखा जा रहा है। न्यूज चैनलों में इस बात पर खूब चर्चा हुई कि पाकिस्तान का विरोध करने के कारण ही भाजपा ने भावनात्मक रूप से लोगों को अपने पाले में कर लिया। कई राजनीतिक दलों ने इस बात पर चिंता जताई कि यूपी में जीत के बाद मोदी और मजबूत होंगे जिसका सीधा नुकसान पाकिस्तान को होगा। 

चीन
यूपी में भाजपा की जीत से पडोसी चीन भी चिंतित दिखा। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार यूपी में भाजपा की जीत के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और सख्त हो सकते हैं। इसके साथ ही मोदी अपने देश में और मजबूत होकर उभरेंगे और वो चीन को चुनौती देने की स्थिति में भी आ जाएंगे। अखबार ये भी लिखता है कि मोदी सरकार आने के बाद से ही भारत आक्रामक रुख दिखाता रहा है और यूपी की जीत के बाद तो उसकी आक्रामकता और बढ़ जाएगी। वह अब चीन जैसे देश के साथ समझौता न करने की नीति पर भी आगे बढ़ जाएगा।

अमेरिका और इंग्लैंड में जताई गई खुशी

After BJP win in Up, Discussions abroad
अमेरिका

अमेरिका
सात समंदर पार अमेरिका में भी भाजपा की जीत पर खूब चर्चा की गई है। यूपी में भाजपा की एकतरफा जीत को मोदी की काम करने वाली नीति की जीत करार दिया गया है। कारनेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस के दक्षिए एशिया प्रोग्राम के विशेषज्ञ मिलान वैष्‍णव ने एक अखबार में लिखे लेख में बताया कि भाजपा की यूपी में एतिहासिक जीत उसका सबसे बड़ा चुनावी पुरस्कार है। इससे भाजपा और मोदी दोनों को मजबूती मिलेगी जिसका असर सरकार की कार्यप्रणाली में भी देखने को मिला। यूपी में भाजपा की जीत पर अमेरिका के कई बड़े अखबारों ने लंबे चौड़े आर्टिकल प्रकाशित किए। 

इंग्लैंड
यूपी में भाजपा की जीत इंग्लैंड और उसकी राजधानी लंदन में भी सुनी गई। लंदन में रहने वाले भारतीय समुदाय ने जहां इस जीत पर उत्साह जाहिर किया वहीं लंदन के कई अखबारों में भी यह जीत छाई रही। इसे बदलते भारत और मोदी की बढ़ती ताकत के तौर पर परिभाषित किया गया। कुछ अखबारों में इसे मोदी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते कद के प्रतीक के तौर पर बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed