Jhalmuri Party: बंगाल में BJP की जीत के बाद कैबिनेट बैठक में जश्न, अश्विनी वैष्णव ने खाई झालमुड़ी; VIDEO वायरल
Jhalmuri Party Video: बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली कैबिनेट में जश्न का अनोखा माहौल देखने को मिला। बैठक के बाद अश्विनी वैष्णव ने झालमुड़ी और संदेश का स्वाद लेकर जीत का उत्सव और भी खास बना दिया। देखें वीडियो...
विस्तार
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ऐतिहासिक जीत के बाद राजनीतिक माहौल के साथ-साथ जश्न का रंग भी देखने को मिला। दिल्ली में हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक के बाद का माहौल काफी हल्का और खुशनुमा नजर आया।
इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वहां मौजूद अन्य मंत्रियों के साथ बंगाल का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड ‘झालमुड़ी’ का स्वाद लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने पारंपरिक बंगाली मिठाई ‘संदेश’ भी चखी, जिससे माहौल और भी उत्सवपूर्ण हो गया।
VIDEO | Delhi: After Cabinet briefing, Union Minister Ashwini Vaishnaw enjoys 'jhalmuri'.
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/VanLYlUn7Jविज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) May 5, 2026
कैबिनेट बैठक में जीत का जश्न
कैबिनेट बैठक की शुरुआत में सभी मंत्रियों ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली चुनावी सफलता पर खुशी जताई। पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि यह जीत जनता के विश्वास का परिणाम है और अब सरकार का लक्ष्य उज्ज्वल बंगाल का निर्माण करना है।
ये भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल: 'इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी', नतीजों में मिली हार के बाद ममता ने चुनाव आयोग-BJP पर लगाए पांच आरोप
बंगाल के स्वाद में रंगा जश्न
बैठक के बाद का माहौल पूरी तरह अनौपचारिक और उत्सव जैसा हो गया। मंत्रियों ने बंगाल की संस्कृति और स्वाद का आनंद लेते हुए झालमुड़ी और संदेश मिठाई का स्वाद लिया। यह छोटा लेकिन दिलचस्प पल सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है, जहां लोग इस जश्न को राजनीतिक सफलता के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव के रूप में देख रहे हैं।
पहली बार बंगाल में BJP की सरकार
भारतीय जनता पार्टी ने इस चुनाव में पश्चिम बंगाल में 207 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। वहीं, लंबे समय तक सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों पर सिमट गई। इस जीत को पार्टी के लिए पूर्वी भारत में सबसे बड़ा राजनीतिक विस्तार माना जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.