फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After awarding train drivers for bravery, Railways issues advisory barring others to emulate them

Indian Railway: चालकों को बहादुरी के लिए सम्मानित करने के बाद रेलवे ने किया सतर्क, कहा- ऐसे जोखिम न लें

Mon, 01 Jul 2024 08:32 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 01 Jul 2024 08:32 PM IST
सार

रेलवे द्वारा जारी किए गए परामर्श में कहा है कि यात्रा के दौरान किसी भी स्थिति में ट्रेन के इंजन को खाली न छोड़ें। रेलवे ने उस घटना का जिक्र किया है, जिसमें चालक दल द्वारा एक पुल में आई खामी को ठीक किया गया था।

विज्ञापन
After awarding train drivers for bravery, Railways issues advisory barring others to emulate them
भारतीय रेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर-पूर्व रेलवे ने अपने सभी विभागों को एक लिखित परामर्श जारी किया है। इसमें कहा गया है कि किसी भी स्थिति में लोको पायलट और सह लोको पायलट द्वारा ट्रेन का इंजन खाली न छोड़ा जाए। रेलवे ने उस घटना का जिक्र किया है, जिसमें चालक दल द्वारा ट्रेन संचालन के दौरान एक पुल में आई खामी को ठीक किया था। इसके बाद चालक दल को सम्मानित किया गया था। 

विज्ञापन


20 जून की घटना का दिया गया हवाला 
आपको बता दें कि यह घटना 20 जून की है। ट्रेन नंबर 05497 (नरकटियागंज-गोरखपुर एक्सप्रेस) वाल्मीकिनगर और पनियाह्वा के बीच एक पुल के ऊपर से गुजर रही थी और इस दौरान पुल में कुछ गड़बड़ी आ गई थी। इसके बाद लोको पायलट और सह लोको पायलट इंजन से बाहर निकले और घुटने के बल रेंगकर पुल की उस जगह पर पहुंचे, जहां तकनीक खामी आई थी। दोनों ने इस खामी को दूर किया और फिर वापस आकर ट्रेन का संचालन किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंडलीय रेलवे प्रबंधन ने एक लिखित में बयान जारी किया था। इसमें, चालक दल की बहादुरी की तारीफ की गई थी। इसके अलावा लोको पायलट और सह लोको पायलट को 10-10 हजार रुपये ईनाम दिया था। 
विज्ञापन

 

‘अनिवार्य रूप से नियमों का पालन करें’
अब उत्तर-पूर्व रेलवे द्वारा संबंधित विभागों को लिखित परामर्श जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि लोको पायलट अपनी ड्यूटी के दौरान इंजन को खाली नहीं छोड़ सकते। आगे कहा गया है कि कहीं पर कुछ खामी नजर आती है और अगर ऐसे हालात में ड्राइवर का उस जगह पर पहुंचना मुश्किल है, तो संबंधित विभाग से बात की जा सकती है। परामर्श में चालक दलों से अनिवार्य रूप से इस नियम का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed