{"_id":"5f4a804d8ebc3e17473f856c","slug":"after-august-15-one-lakh-80-thousand-patients-of-covid19-increased-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त के बाद महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना के एक लाख 80 हजार मरीज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
15 अगस्त के बाद महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना के एक लाख 80 हजार मरीज
Sat, 29 Aug 2020 09:50 PM IST
Rajeev Rai
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
सुरेन्द्र मिश्र, मुंबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
कोविड-19 के परीक्षण के लिए नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : PTi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना का कहर थमने का दावा किया जा रहा है, लेकिन महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है जिससे सूबे में कोरोना संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 15 अगस्त से प्रदेश में करीब एक लाख 80 हजार लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि इस अवधि में 4,354 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 24,103 लोग कोरोना संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन
राज्य स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 15 अगस्त को कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,84,754 थी जबकि मौत का आंकड़ा 19,749 था। लेकिन 29 अगस्त को यह संख्या बढ़कर 7,64,289 हो गई। इससे 15 अगस्त के बाद मिले कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,79,535 दर्ज की गई है। जबकि कोरोना से हुई कुल मौतों की संख्या 24,103 है। वहीं, 15 अगस्त को राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,56,409 थी और शनिवार को यह संख्या 1,85,131 हो गई। 15 दिन पहले रिकवरी दर 69.82 फीसदी और मृत्युदर 3.38 फीसदी था। लेकिन 15 दिन के बाद इसमें तीन फीसदी से कम का इजाफा हुआ है यानि मौजूदा रिकवरी दर 72.58 फीसदी है और मृत्युदर थोड़ी कमी के साथ 3.15 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन
एक दिन में मिले 16,867 नए कोरोना संक्रमित
महाराष्ट्र में शनिवार को एक दिन में 16,867 नए कोरोना संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे के दौरान 328 लोगों की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस दौरान 11,541 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक कुल 7,64,289 संक्रमितों में से 5,54,711 लोग स्वस्थ हुए हैं। सूबे में 13,12,059 लोग होम क्वारंटीन और 35,524 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं। वहीं, मुंबई में शनिवार को एक दिन में 1432 नए संक्रमित मिले हैं और बीते 24 घंटे में 31 लोगों की मौत हुई है। महानगर में अब तक 1,43,389 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जिसमें से 1,15,500 लोग स्वस्थ हुए हैं और 7596 लोगों की मौत हुई है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 19,971 है।
विज्ञापन