फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After assuming office, PM Modi said - Government of India employees also deserve this victory

Modi In PMO: पीएम मोदी ने कहा- इस जीत के बड़े हकदार भारत के सरकारी कर्मचारी; पीएमओ जनता कार्यालय बने

Mon, 10 Jun 2024 04:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 10 Jun 2024 04:36 PM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि 10 साल के बाद मिली जीत के सच्चे हकदार सरकारी कर्मचारी हैं। 

विज्ञापन
After assuming office, PM Modi said - Government of India employees also deserve this victory
प्रधानमंत्री कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों को संबोधित करते नरेंद्र मोदी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएमओ में कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में वैश्विक मापदंडों से भी आगे जाकर काम करना है। उन्होंने उन्होंने कहा कि जहां कोई नहीं पहुंचा, वहां अपने देश को हमें पहुंचाना है।

विज्ञापन

After assuming office, PM Modi said - Government of India employees also deserve this victory
प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री ने कहा, ''मेरा शुरू से प्रयास रहा है कि PMO सेवा का अधिष्ठान और People’s PMO (जनता का प्रधानमंत्री कार्यालय) बने। सरकार का मतलब सामर्थ्य, समर्पण और संकल्पों की नई ऊर्जा है। हमारी टीम के लिए ना तो समय का बंधन है, ना सोचने की सीमाएं और ना ही पुरुषार्थ के लिए कोई तय मानदंड। इस विजय के बड़े हकदार भारत सरकार के कर्मचारी भी हैं, जिन्होंने एक विजन के लिए खुद को समर्पित कर देने में कोई कमी नहीं रखी। ये चुनाव हर सरकारी कर्मचारी के 10 साल के पुरुषार्थ पर मुहर लगाते हैं। इस विजय के बड़े हकदार और सच्चे हकदार आप लोग हैं।''

विज्ञापन
विज्ञापन

After assuming office, PM Modi said - Government of India employees also deserve this victory
प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत करते सरकारी कर्मचारी - फोटो : पीटीआई

'जहां कोई नहीं पहुंचा, वहां देश को पहुंचाना है'
उन्होंने कहा, ''उन सभी को मेरा निमंत्रण है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित भाव से खप जाना चाहते हैं। अब समय 10 साल जो मैंने सोचा, उससे ज्यादा सोचने और करने का है। अब जो करना है, वैश्विक मापदंडों को पार करते हुए करना है। जहां कोई नहीं पहुंचा, वहां अपने देश को हमें पहुंचाना है।

विज्ञापन

After assuming office, PM Modi said - Government of India employees also deserve this victory
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

'अस्थिर इच्छाएं दुनिया की नजरों में तरंग होती हैं'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्रिकेट का दौर आता है तो किशोरवय के बच्चे सोचते हैं कि मैं क्रिकेटर बन जाऊं। फिर कोई फिल्म बड़ी लोकप्रिय हो गई तो लगता है कि ये फील्ड अच्छा है, मैं एक्टर बन जाऊं। चंद्रयान की घटना घटे तो लगेगा कि मैं वैज्ञानिक बन जाऊं। दो महीने बाद फिर क्रिकेट मैच आ जाए तो उसे लगता है कि वैज्ञानिक बनना मेहनत का काम है, इससे अच्छा है कि क्रिकेटर ही बन जाऊं। ज्यादातर लोगों की इच्छाएं अस्थिर होती हैं। यह तरंग की तरह होता है। अस्थिर इच्छाएं दुनिया की नजरों में तरंग होती हैं। जब लंबे अरसे तक इच्छाओं को स्थिरता मिल जाए तो वह संकल्प में बदल जाती है। संकल्प में जब परिश्रम की पराकाष्ठ जुड़ जाए तो सिद्धि प्राप्त होती है। सफल इंसान वो होता है, जिसके भीतर का विद्यार्थी कभी मरता नहीं है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed