फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After appointed as CM, these were the first to say before the yogi

मीटिंग की Inside Story: सीएम चुने जाने के बाद ये थे योगी के पहले बोल

Sat, 18 Mar 2017 10:56 PM IST
amarujala.com- presented by: नवीन कुमार
amarujala.com- presented by: नवीन कुमार Updated Sat, 18 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
 After appointed as CM, these were the first to say before the yogi
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ

आखिरी क्षणों में बड़ा उलटफेर करते हुए योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम चुन लिए गए। रविवार को योगी सीएम पद की शपथ लेंगे। योगी के साथ ही केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। शनिवार को योगी आदित्यनाथ लखनऊ में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। किस तरह योगी, राजयोगी बन गए। किस तरह उन्हें राज्य का 21वां मुख्यमंत्री चुना गया।  जानिए भाजपा विधायक  बैठक की पूरी इनसाइड स्टोरी... 

विज्ञापन


बैठक में भाजपा के सभी विधायक मौजूद थे, जैसे ही योगी आदित्यनाथ पहुंचे। बैठक में  उपस्थित सभी विधायकों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत और अभिवादन किया। इसके बाद दिल्ली से संसदीय दल के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे वेंकैया नायडू ने विधायकों से पूछा कि किसे यूपी का सीएम बनना चाहिए। 
विज्ञापन


 बैठक में मौजूद अधिकांश विधायकों ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। विधायकों की मंशा जानने के बाद सुरेश खन्ना ने औपचारिक तौर पर विधायक दल के नेता के रूप में  योगी आदित्यनाथ के नाम का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खन्ना के प्रस्ताव के समर्थन में बैठक में उपस्थित विधायकों ने खड़े होकर सभी विधायकों ने अपनी सहमति जाहिर की।  विधायक दल का नेता चुने जाने पर योगी आदित्यनाथ ने सबको  धन्यवाद दिया।

यूपी का नया सीएम चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ ने  विधायकों को संबोधित करते हुए कहा- यूपी को विकास के रास्ते पर ले जाना है। यूपी को चलाना मुश्किल काम है इसके लिए मुझे आपके सहयोग की आवश्यकता होगी। हम सबको साथ लेकर चलेंगे। विकास हमारा लक्ष्य होगा। हमें 2019 के आम चुनाव में जीत के लिए हमें काम करना है। इसके बाद उन्होंने प्रदेश को चलाने के लिए दो वरिष्ठ साथियों का सहयोग मांगा। 


बैठक में उपस्थित केंद्रीय पर्यवेक्षक वेंकैया नायडू ने  बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को योगी की दो साथियों के सहयोग के बारे में बताया। अमित शाह ने योगी की मांग पर सहमति जताते हुए  यूपी को दो डिप्टी सीएम देने को मंजूरी दे दी।  इसी बैठक में लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को चुना गया।  इस तरह विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ, दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर मुहर लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed