फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after Amma pharmacies & canteens now Amma Park and Gyms

अम्मा फार्मेसी और कैंटीन के बाद अब तमिलनाडु में बनेंगे अम्मा जिम और पार्क

Tue, 30 Aug 2016 09:34 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Aug 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
after Amma pharmacies & canteens now Amma Park and Gyms
जे जयललिता ने निभाया वादा - फोटो : PTI
अम्मा कैंटीन, अम्मा फार्मेसी, अम्मा नमक, अम्मी सीमेंट और अम्मा पेय जल जैसी सेवाओं की सफलता की बदौलत लगातार दूसरी बार तमिलनाडु की सत्ता पर काबिज होने वाली जे जयललिता ने अम्मा ब्रांड के दायरे को बढ़ाया है। इस बार उन्होंने प्रदेश के युवाओं को लुभाने के लिए अम्मा जिम और अम्मा पार्क की सौगात दी है। 
विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार ने प्रदेश में 500 अम्मा जिम और ग्रामीण क्षेत्रों में इतनी ही संख्या में अम्मा पार्क की स्थापना करने की घोषणा की है। विधानसभा में जयललिता ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के लिए 500 अम्मा जिम और अम्मा पार्क की स्थापना की जाएगी। इस कार्य में 50 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। प्रत्येक जिम के निर्माण में 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन


अम्मा स्कीम के बैनर तले शुरु की जा रही इस योजना से राज्य की आधारभूत संरचना में सुधार होगा। अम्मा पार्क   शौंचालय, बच्चों के खेल के सारा सामान, सीमेंट की कुर्सियां और वॉक करने के लिए रैंप जैसी सुविधाओं से लैस होंगे। पार्कों के निर्माण में 100 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही शहरों के सरकारी अस्पताल में अपने सगे संबंधियों का इलाज कराने आने वाले लोगों के रुकने के लिए 23 आवास केंद्रों का निर्माण किया जाएगा। 
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed