फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After Amfan now Hika cyclone threatens in gujarat alert

'अम्फान' के बाद अब हिका तूफान का खतरा, 120 किलोमीटर प्रति घंटा होगी रफ्तार

Sun, 31 May 2020 03:44 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 31 May 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
After Amfan now Hika cyclone threatens in gujarat alert
चक्रवात

बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान 'अम्फान' के बाद अब गुजरात के समुद्र तट पर हिका चक्रवात का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है कि गुजरात में दो समुद्री तूफानों का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


पहला तूफान एक से तीन जून के बीच तटीय इलाकों से टकरा सकता है, जबकि दूसरा हिका नाम का चक्रवात चार से पांच जून के बीच गुजरात के द्वारका, ओखा और मोरबी से टकराता हुआ कच्छ की ओर जा सकता है। प्रशासन ने फिलहाल अरब सागर के डीप डिप्रेशन के चलते गुजरात के समुद्री तटीय इलाकों में एक नंबर का सिग्नल जारी किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि जब यह चक्रवात जमीन से टकराएगा उस वक्त हवा की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण पूर्व और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनेगा और इससे आगे तेजी से बढ़ता जाएगा। 


तीन जून तक गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र के तटों पर टकराने के बाद उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की आशंका है। गुजरात में इस चक्रवात से सौराष्ट्र, पोरबंदर, अमरेली, जूनागढ़, राजकोट और भावनगर आदि जिलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणपूर्व अरब सागर और लक्षद्वीप में आज कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। उम्मीद है कि कल यह और गहराया जाएगा और इसके एक दिन बाद यह साइक्लोन में बदल जाएगा। यह उत्तर की ओर बढ़ेगा और गुजरात के करीब पहुंचेगा। इसके बाद, तीन जून को महाराष्ट्र तट पर पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed