फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   After AIADMK Merger TTV Dinakaran supporting 19 MLAs arrive at Raj Bhawan to meet TN Governor

दिनाकरन के करीबी विधायकों ने सीएम पलानीस्वामी के खिलाफ छेड़ी बगावत

Tue, 22 Aug 2017 08:08 PM IST
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 22 Aug 2017 08:08 PM IST
विज्ञापन
After AIADMK Merger TTV Dinakaran supporting 19 MLAs arrive at Raj Bhawan to meet TN Governor
टीटीवी दिनाकरन
तमिलनाडु में एआईएडीएमके के दोनों धड़ों के विलय के बाद मंगलवार को शशिकला और टीटीवी दिनाकरन के करीबी विधायकों ने राज्यपाल से कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पर अब भरोसा नहीं है। इसके बाद विपक्षी पार्टी डीएमके ने विश्वास मत प्रस्ताव पेश करने की मांग कर दी।
विज्ञापन


दिनाकरन समर्थक और आंडीपट्टी से विधायक थांगा तमिल सेल्वन ने राज्यपाल सी विद्यासागर राव से मुलाकात के बाद कहा, कि हम अपने समर्थन करने वाले विधायकों के साथ मिलकर नए मुख्यमंत्री बनाने का प्रयास शुरू कर रहे हैं। दिनाकरन समर्थकों ने सोमवार को अपने साथ 25 एआईएडीएमके विधायकों के समर्थन का दावा किया था।
विज्ञापन


पढ़ेंः डिप्टी सीएम बनने के बाद पन्नीरसेल्वम बोले- हमें कोई अलग नहीं कर सकता
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनाकरन के करीबी विधायकों की राज्यपाल से मुलाकात के बाद सेल्वन ने कहा कि हमने राज्यपाल को बताया है कि हमें मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है। गौरतलब है कि तमिलनाडु की 234 सदस्यीय विधानसभा में एआईएडीएमके के 134 विधायक हैं।

दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की आर के नगर विधानसभा अब भी खाली पड़ी है। विपक्षी पार्टी डीएमके के पास 89 सीट हैं और उसकी सहयोगी कांग्रेस के पास आठ और आईयूएमएल के पास एक सीट है। दोनों धड़ों के बीच के विवाद को देखते हुए द्रमुक ने राज्यपाल को पत्र लिखकर विधानसभा सत्र बुलाने और मुख्यमंत्री पलानीस्वामी को सदन में बहुमत साबित करने का निर्देश देने की मांग की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed