{"_id":"632348d0ffbdd3729849a173","slug":"after-ahmedabad-stadium-now-the-medical-college-will-be-named-after-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat: अहमदाबाद स्टेडियम के बाद अब मेडिकल कॉलेज का नाम पीएम मोदी के नाम पर होगा, एएमसी ने लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat: अहमदाबाद स्टेडियम के बाद अब मेडिकल कॉलेज का नाम पीएम मोदी के नाम पर होगा, एएमसी ने लिया फैसला
Thu, 15 Sep 2022 09:37 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 15 Sep 2022 09:37 PM IST
सार
अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज मणिनगर विधानसभा में है जिसको एएमसी मेडिकल एजुकेशन ट्रस्ट संचालित करता है। खबरों के मुताबिक मणिनगर प्रधानमंत्री मोदी की कर्मभूमि रह चुकी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) मेट मेडिकल कॉलेज का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर होने जा रहा है। एएमसी की स्थायी समिति ने कॉलेज का नाम बदलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
एएमसी की कार्यकारिणी की बैठक 14 सितंबर को हुई थी, जिसमें बैठक में सर्वसम्मति से मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी मेडिकल कॉलेज करने का निर्णय लिया गया। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज जल्द ही पीएम मोदी के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
अहमदाबाद मेडिकल कॉलेज मणिनगर विधानसभा में है जिसको एएमसी मेडिकल एजुकेशन ट्रस्ट संचालित करता है। खबरों के मुताबिक मणिनगर प्रधानमंत्री मोदी की कर्मभूमि रह चुकी है। यहां से वह विधानसभा चुनाव जीतकर तीन बार विधायक रहे हैं। इस मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रैजुएट स्तर के मेडिकल कोलेज संचालित होते हैं।
विज्ञापन
पहले सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम बदलकर पीएम के नाम पर हुआ था
इससे पहले दुनिया के सबसे बड़े अहमदाबाद स्थित सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम रख दिया था। अब यह दूसरा मौका है जब कोई संस्थान पीएम मोदी के नाम पर होगा। सरदार पटेल का नाम हटाने को लेकर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों केंद्र और भाजपा पर जमकर निशाना साधा था।