फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   after 53 years the manufacturers of EVM are set to record the highest revenue this year

53 साल बाद चुनाव से पहले ईवीएम बनाने वाली कंपनी को मिलेगा इतना फायदा

Tue, 29 Jan 2019 08:09 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 29 Jan 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
after 53 years the manufacturers of EVM are set to record the highest revenue this year
ईवीएम - फोटो : ANI

विपक्षी पार्टियां आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान बेशक बैलेट पेपर के जमाने में लौटने की बात कर रही हैं लेकिन चुनाव आयोग यह साफ कर चुका है कि वह उस युग में वापस नहीं जाएगा। चुनावों से पहले ईवीएम बनाने वाली कंपनी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) अपने 53 सालों के इतिहास में सबसे ज्यादा राजस्व कमाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि नए ईवीएम और वीवीपैट के ऑर्डर के अलावा पुरानी ईवीएम के पूरे लॉट को एम3 वर्जन से बदल दिया जाएगा। जिससे कि ईसीआईएल को राजस्व मिलेगा। 2017-18 के दौरान ईसीआईएल का लगभग टर्नओवर 1,275 करोड़ रुपये था। वित्तीय वर्ष 2018-19 में भारतीय चुनाव आयोग 1,800 करोड़ ईवीएम और वीवीपैट का ऑर्डर देगी। जिससे कि ईसीआईएल के टर्नओवर में 2,400 करोड़ रुपये की बढ़त होगी।
विज्ञापन


ईसीआईएल सेना के लिए इलेक्ट्रॉनिक फ्यूज, लीगेसी मिलिट्री रेडियोस, जैमर्स और परमाणु पावर प्लांट के लिए पैसिव ऑटोकैटेलिक रिकंबाइनर डिवाइस का निर्माण करती है। ईसीआईएल की 2017-18 की सालाना रिपोर्ट का कहना है कि उसने परमाणु ऊर्जा विभाग के साथ साल 2018-19 के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे कि उसका टर्नओवर बढ़कर 1,800 करोड़ रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसीआईएल के एक अधिकारी ने कहा, '2019 में होने वाले आम चुनाव और विधानसभा चुनावों को लेकर ईवीएम और वीवीपैट के बल्क ऑर्डर मिले हैं। इस साल हमारा टर्नओवर 2,600 करोड़ रुपये को छू लेगा। पुरानी मशीनों को नए वर्जन से बदला जा रहा है जिससेस कि राजस्व भी बढ़ेगा।' बंगलुरू स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) भी ईवीएम और वीवीपैट बनाती है। हाल ही में बीईएल की बनाई हुई ईवीएम का इस्तेमाल तेलंगाना विधानसभा चुनाव में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed