{"_id":"5f451d1ee1eb6d196c21989d","slug":"afspa-extended-for-six-more-months-in-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में फिर छह महीने के लिए बढ़ाया गया अफस्पा कानून, नवंबर 1990 से है जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में फिर छह महीने के लिए बढ़ाया गया अफस्पा कानून, नवंबर 1990 से है जारी
Tue, 25 Aug 2020 07:45 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, गुवाहाटी
पीटीआई, गुवाहाटी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 25 Aug 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (AFSPA) को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को जानकारी दी कि इस अधिनियम को 18 अगस्त से छह और महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पूर्वोत्तर में सुरक्षा बलों पर हालिया विद्रोही हमलों और असम के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी के कारण राज्य को अशांत क्षेत्र घोषित किया गया है।
विज्ञापन
यह कानून सुरक्षा बलों को बिना किसी पूर्व सूचना कार्रवाई करने और किसी को भी कहीं भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है। यह कानून असम में नवंबर 1990 से जारी है। इसे हर छह महीने में नवीनीकृत किया जाता है।
विज्ञापन