फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Afghanistan Women rescued by Indian Airforce with her granddaughters from Kabul thanks India for help news and updates

बड़ा दिल: वायुसेना ने अफगान महिला को बेटी और नातियों के साथ किया रेस्क्यू, बोलीं- तालिबान ने घर जलाया, मदद के लिए भारत आया

Sun, 22 Aug 2021 03:30 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा Updated Sun, 22 Aug 2021 03:30 PM IST
सार

भारतीय वायुसेना लगातार अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों और अफगान लोगों को बचाने के लिए राहत और बचाव अभियान चला रही है। 

विज्ञापन
Afghanistan Women rescued by Indian Airforce with her granddaughters from Kabul thanks India for help news and updates
भारतीय वायुसेना ने अफगान महिला के साथ उसकी बेटी और पोते-पोतियों को भी किया रेस्क्यू। - फोटो : ANI

विस्तार

अफगानिस्तान से 168 लोगों को लेकर वायुसेना का विमान रविवार सुबह हिंडन एयरबेस पहुंचा। इसमें 107 भारतीय और बाकी अफगानिस्तान के नागरिक थे। काबुल से लौटी एक महिला ने बताया- "अफगानिस्तान में हालात लगातार खराब हो रहे थे। इसलिए मैं अपनी बेटी और नाती-नातिन के साथ भारत आ गई। हमारे हिंदुस्तानी भाई और बहन हमारे बचाव के लिए आगे आए। उन्होंने (तालिबान) ने मेरा घर जला दिया था। मैं मदद के लिए आगे पर भारत का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।"  
विज्ञापन


बताया गया है कि हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर अफगानिस्तान से निकाले गए लोगों का कोरोना आरटी-पीसीआर टेस्ट होगा। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ऐलान किया कि अफगानिस्तान से आने वाले लोगों को मुफ्त पोलियो वैक्सीन दी जाएगी। इसी के साथ उन्होंने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जारी एक टीकाकरण कार्यक्रम की तस्वीर भी साझा की। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच हिंडन एयरबेस पहुंचे अफगानिस्तान के एक और नागरिक ने कहा, "मैं अफगान नागरिक हूं, जबकि मेरी पत्नी भारतीय हैं। मैं भारत सरकार और विदेश मंत्रालय का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उन्होंने बहुत मेहनत कर के हमें उस दलदल से निकाला। वहां हालात बेहद खराब हैं।" एक अन्य अफगान नागरिक वदूत शेरजाद ने न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान बताया कि हमें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। हम 24 घंटे तक एयरपोर्ट में ही फंसे रहे। मैं अफगानिस्तान में भारतीय दूतावास के साथ काम करता हूं। हम सब ही एक हफ्ते से घर में फंसे थे और बाहर निकलने का कोई मौका नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed