{"_id":"5a89f6864f1c1ba3268baf75","slug":"afghanistan-finance-minister-nephew-detained-in-connection-with-islamic-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"IS से संबंध के शक में अफगानिस्तान के वित्त मंत्री का भांजा हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
IS से संबंध के शक में अफगानिस्तान के वित्त मंत्री का भांजा हिरासत में
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Feb 2018 03:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन आईएस से संबंधों के शक में अफगानिस्तान के वित्त मंत्री के भांजे को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया। खुफिया विभाग और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस मामले में अफगानिस्तान के दूतावास के संपर्क में भी हैं।
विज्ञापन
स्पेशल सेल व आईबी समेत सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं पूछताछ
पुलिस ने बताया कि अफगान नागरिक बरयालाई जयारकाश (38) का आईएस से संबंध है। इसकी जानकारी इमिग्रेशन विभाग को दी गई। शनिवार रात करीब एक बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर पहुंचते ही उसे सीआईएसएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता चला कि बरयालाई अफगानिस्तान के हेरात का रहने वाला है। वह लाजपत नगर में 19 दिसंबर 2017 से रह रहा था। उसके साथ दो भाई और रहते थे। एक का नाम अब्दुल रहमान है जो पिछले महीने अपने देश चला गया। दूसरे की पहचान टूयालाई वाफा के रूप में हुई है और वह अब भोगल जंगपुरा में रहता है। बरयालाई दुभाषिए का भी काम करता है।
विज्ञापन
पुलिस इस बारे में मकान मालिक से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक,अफगान सरकार के प्रमुख परामर्शदाता अशरफ ने बताया कि बरयालाई के मामा अफगानिस्तान में वित्त मंत्री हैं। सुरक्षा एजेंसियां अफगान सरकार से बात कर रही हैं। पुलिस सूचना देने वाले से भी संपर्क साध रही है।