{"_id":"5b906f61867a557eb2061723","slug":"afghanistan-capital-kabul-killed-20-people-in-two-bomb-blasts-dozens-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बम धमाकों से दहला अफगानिस्तान, 20 की मौत, दर्जनों घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बम धमाकों से दहला अफगानिस्तान, 20 की मौत, दर्जनों घायल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 06 Sep 2018 05:52 AM IST
विज्ञापन
काबुल के कला-ए-नजर में दो बड़े बम धमाके हुए हैं जिसमें लगभग 20 लोगों की मौत हो गई। इन धमाकों में कई दर्जन लोग घायल हो गए। बुधवार को एक स्पोर्टस क्लब के अंदर एक आत्मघाती बम हमलावर ने विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया। इस घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हो गए। दूसरा बम धमाका खेल परिसर के पास हुआ जिसमें लगभग 6 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता हशमत स्टानिकजई ने कहा वहां सुरक्षा बल, लोग और खिलाड़ी भी मौजूद थे। घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी अभी पुख्ता जानकारी नहीं है। अभी तक 14 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। हमलावर पुलिस के जवानों को निशाना बनाने की नियत से अंदर घुसा था।
विज्ञापन
जवानों की संख्या कम होने की वजह से हमलावर घुसा और खुद को उड़ा लिया। धमाके की चपेट में आए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसमें कई लोगों की हालत काफी नाजुक बनी हुई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन