'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान पर फंसे शशि थरूर, कोर्ट ने भेजा नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हिंदू-पाकिस्तान' वाले बयान को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर को कोलकाता की अदालत ने समन जारी कर 14 अगस्त को पेश होने के लिए कहा है। वकील सुमीत चौधरी ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने और संविधान का अपमान करने का आरोप लगाकर थरूर के खिलाफ केस दर्ज किया था। थरूर ने कहा था कि यदि 2019 में भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो देश 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा।
11 जुलाई को शशि थरूर ने कहा था कि दोबारा जीतने पर भाजपा एक नया संविधान लिखेगी जो भारत को पाकिस्तान जैसे राष्ट्र में बदलने का रास्ता साफ करेगा, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन किया जाएगा, उनका कोई सम्मान नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि भाजपा दोबारा लोकसभा चुनाव जीतती है तो देश का लोकतांत्रिक संविधान खत्म हो जाएगा, क्योंकि उनके पास भारतीय संविधान को खत्म करने और एक नया संविधान लिखने के सारे तत्व मौजूद हैं। नया संविधान पूरी तरह से हिंदू राष्ट्र के सिद्धांतों पर आधारित होगा, जो अल्पसंख्यकों के अधिकारों को पूरी तरह से खत्म कर देगा और राष्ट्र को 'हिंदू पाकिस्तान' बना देगा।
सांसद के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगने को कहा था। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि शशि थरूर कहते हैं कि अगर भाजपा 2019 में फिर से सत्ता में आती है तो भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा। बेशर्म कांग्रेस भारत को नीचा दिखाने और हिंदूओं को बदनाम करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। 'हिंदू-आतंकवाद' से लेकर 'हिंदू-पाकिस्तान' तक कांग्रेस की पाकिस्तान को खुश करने वाली नीतियों का कोई जवाब नहीं है।'
Congress MP Shashi Tharoor summoned by Kolkata Court over his 'Hindu-Pakistan' comment. Advocate Sumeet Chowdhury had filed the case alleging Tharoor's comments had hurt religious sentiments and insulted the Constitution. Tharoor has been asked to appear on August 14 (file pic) pic.twitter.com/5xbT52TG6l
— ANI (@ANI) July 14, 2018