{"_id":"5c47c3f8bdec22077e4358bb","slug":"advocate-of-sasikala-threatens-legal-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"शशिकला के वकील ने आईपीएस अधिकारी को दी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शशिकला के वकील ने आईपीएस अधिकारी को दी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी
Wed, 23 Jan 2019 07:01 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 23 Jan 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
शशिकला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीके शशिकला के वकील ए अशोकन ने सोमवार को आईपीएस अधिकारी डी रूपा पर जानबूझकर शशिकला को बदनाम करने का आरोप लगाया और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। वकील ने कहा, 'हम विनय कुमार की कमेटी की रिपोर्ट पर सभी कुछ कहेंगे जब वह रिपोर्ट हमें मिल जाएगी।' अशोकन ने कहा कि चूंकि शशिकला सामान्य जेल की सजा भुगत रही थीं और कर्नाटक जेल नियमावली के मुताबिक शशिकला के पास जेल के कपड़ों के स्थान पर अपने कपड़े पहने का अधिकार था।
विज्ञापन
आनन-फानन में आयोजित की गई प्रेस कांफ्रेंस में अशोकन ने कहा कि शशिकला बंगलुरू में कभी जेल के बाहर नहीं गईं और उनके जे इलावारसी के साथ जो फोटो व वीडियो फुटेज सामने आई हैं वह वह जेल के अंदर के ही हैं। उन्होंने कहा, 'जेल सीसीटीवी कैमरों से लैस है, जो मुख्य द्वार को भी कवर करते हैं। यदि शशिकला जेल से बाहर जातीं तो कैमरे निश्चित तौर पर इसे रिकॉर्ड करते।' अशोकन ने आगे कहा कि शशिकला के हाथ में जो हैंडबैग दिख रहा है उसमें केवल कानूनी कागजात थे।
विज्ञापन