फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Advisory issued for TV channels Advertisement Standards Council of India guidelines will be applicable from 15th December

गेमिंग विज्ञापनों के जरिए नहीं फैला सकेंगे भ्रम, टीवी चैनलों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

Sat, 05 Dec 2020 01:46 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sat, 05 Dec 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
Advisory issued for TV channels Advertisement Standards Council of India guidelines will be applicable from 15th December
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी चैनल 15 दिसंबर से गेमिंग विज्ञापनों के जरिए भ्रम नहीं फैला पाएंगे। विज्ञापन मानक परिषद ऑफ इंडिया (एएससीआई) ने शुक्रवार को सभी टीवी चैनलों को इस बारे में एडवाइजरी जारी की। इसमें ऐसे विज्ञापनों को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। साथ ही कहा गया है कि केवल कानूनी अनुमति हासिल विज्ञापन ही दिखाए जा सकेंगे। साथ ही इसमें 18 साल से कम उम्र के व्यक्ति को चित्रित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन को आय अर्जित करने का जरिया और वैकल्पिक जीविका के साधन के तौर पर चित्रित नहीं किया जाएगा। इसके अलावा पैसा जीतने के लिए इस तरह के ऑनलाइन खेलों को पेश नहीं किया जा सकता। गेमिंग को सफलता का मानक बताकर स्थापित करने का प्रयास भी नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन



एडवाइजरी में कहा गया है कि मनी गेमिंग से जुड़े विज्ञापनों को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए ये नियम तय किए गए हैं। इनके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस तरह के विज्ञापन उपयोगकर्ताओं को वित्तीय और अन्य जोखिमों के बारे में जागरूक करें, जिसमें ऑनलाइन खेलों के माध्यम से धन अर्जन होता है या विज्ञापन से यह सुझाव मिलता है कि धन गेमिंग से जुड़े व्यक्ति अन्य कार्य क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों से अधिक सफलता हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आकलन के अनुसार, कोरोना काल में वित्तीय वर्ष 2020 में अब तक ऑनलाइन गेमिंग में 45 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दुनिया में भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां 90 फीसदी लोग मोबाइल पर गेमिंग से जुड़े हैं। 2019 में 560 करोड़ मोबाइल गेमिंग एप डाउनलोड किए गए। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत ऑनलाइन गेमिंग के एक बड़े बाजार के रूप में उभर रहा है। ऐसे में दिशानिर्देश इसे नियमित करने और पारदर्शी व्यवस्था के तहत इनके संचालन को आसान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed