{"_id":"587bf8c04f1c1b3503efe9c3","slug":"advan-says-rss-should-include-more-women-in-its-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी ने कहा- RSS में अधिक संख्या में शामिल हों महिलाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आडवाणी ने कहा- RSS में अधिक संख्या में शामिल हों महिलाएं
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Jan 2017 04:03 AM IST
विज्ञापन
लालकृष्ण आडवाणी
- फोटो : file photo
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने रविवार को सुझाव दिया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को अधिक संख्या में महिलाओं को शामिल करना चाहिए। महिलाओं को शामिल करने पर ‘प्रजापिता ब्रह्मकुमारी’ संगठन की प्रशंसा करते हुए आडवाणी ने कहा कि वे चाहते हैं कि लोग और आरएसएस इसका अनुसरण करें।
गौरतलब है कि आडवाणी आरएसएस से लंबे समय तक जुड़े रहे थे। आडवाणी ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई संगठन नहीं देखा है जिसका नेतृत्व मुख्य रूप से महिलाएं करती हैं। यह अद्भुत है। भाजपा नेता ने कहा कि वह एक संगठन से वर्षों से जुड़े रहे हैं और उनसे जो कोई मिलने आता है, उसे उस संगठन का अनुसरण करने को कहते हैं।
प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक आध्यात्मिक गुरू पिताश्री ब्रह्मा के 48वें अधिरोहण समारोह को संबोधित करते हुए 89 वर्षीय आडवाणी ने कहा कि यह काफी कठिन है, आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि वह जिस संगठन की बात कर रहे हैं वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ है, जिसमें मुख्य रूप से छोटी उम्र में लड़के शामिल होते हैं। महिलाओं की भी थोड़ी उपस्थिति है।