फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR said: 25 percent of the candidates in the second phase of Bengal assembly elections were tainted

एडीआर: बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में किस्मत आजमा रहे 25 प्रतिशत उम्मीदवार दागी

Thu, 25 Mar 2021 03:58 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 25 Mar 2021 03:58 AM IST
सार

  • दूसरे चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे 171 में से 25 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज

विज्ञापन
ADR said: 25 percent of the candidates in the second phase of Bengal assembly elections were tainted
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपनी किस्मत आजमा रहे 171 में से 25 प्रतिशत उम्मीदवारों ने बताया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। चुनाव अधिकार समूह एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एडीआर ने कहा कि उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो 63 (37 प्रतिशत) प्रत्याशियों ने बताया है कि उन्होंने कक्षा पांच से 12वीं तक की पढ़ाई की है, जबकि 101 (59 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता स्नातक या उससे अधिक बताई है।
विज्ञापन


दो उम्मीदवार डिप्लोमाधारक हैं, चार प्रत्याशी साक्षर हैं और एक उम्मीदवार निरक्षर है। वेस्ट बंगाल इलेक्शन वाच और एडीआर ने इन 171 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा और 29 अप्रैल को आठवें और आखिरी चरण का मतदान होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed