फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR report Andhra Chandrababu Naidu is richest chief minister West Bengal s Mamata Banerjee is poorest

ADR: चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर मुख्यमंत्री, सबसे कम संपत्ति वाले सीएम के पास हैं सिर्फ 15 लाख रुपए

Mon, 30 Dec 2024 08:23 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 30 Dec 2024 08:23 PM IST
सार

ADR Report: एडीआर के मुताबिक,आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। 
 

विज्ञापन
ADR report Andhra Chandrababu Naidu is richest chief minister West Bengal s Mamata Banerjee is poorest
ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) द्वारा सोमवार को एक रिपोर्ट जारी कर देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री और सबसे कम संपत्ति रखने वाले मुख्यमंत्री का डेटा जारी किया है। एडीआर के मुताबिक,आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 931 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। 
विज्ञापन


एडीआर ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि, प्रति मुख्यमंत्री की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। भारत की प्रति व्यक्ति शुद्ध राष्ट्रीय आय 2023-2024 में लगभग 1,85,854 रुपये थी, जबकि एक मुख्यमंत्री की औसत आमदनी 13,64,310 रुपये है, जो भारत की औसत प्रति व्यक्ति आय का लगभग 7.3 गुना है। एडीआर के डेटा के मुताबिक, देश के 31 मुख्यमंत्रियों की कुल संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


एडीआर की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू 332 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति के साथ दूसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया 51 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सिर्फ 15 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला 55 लाख रुपये की संपत्ति के साथ सूची में दूसरे सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं, जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 1.18 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री हैं। देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से केवल दो महिलाएं पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी और दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी हैं।

जानें किस सीएम के पास कितनी संपत्ति
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की कुल संपत्ति कुल संपत्ति 25.33 करोड़ रुपये के आस-पास है, जबकि उनके ऊपर 3.92 करोड़ रुपये की देनदारी है। असम से सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की संपत्ति करीब 17 करोड़ रुपये बताई गई। मेघालय के सीएम कोनराड संगमा के पास 15 करोड़ रुपए की संपत्ति है। त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा की संपत्ति 13 करोड़ के आसपास है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत की कुल संपत्ति 9 करोड़, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की कुल संपत्ति 8 करोड़, गुजरात के मख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की संपत्ति 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं।
 
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कुल नेटवर्थ 13.27 करोड़ रुपये है, जबकि उनके ऊपर 62 लाख रुपये की देनदारी भी है। वहीं हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का नेटवर्थ 7 करोड़ से अधिक, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का 4 करोड़ से अधिक, बिहार से सीएम नीतीश कुमार का 3 करोड़ से अधिक, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और पंजाब के सीएम भगवंत मान के पास एक-एक करोड़ की रुपए की संपत्ति है।


किसी सीएम पर कितना कर्ज?
खांडू पर सबसे ज्यादा 180 करोड़ रुपये की देनदारी भी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिद्धारमैया पर 23 करोड़ रुपये और नायडू पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि 13 (42 प्रतिशत) मुख्यमंत्रियों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जबकि 10 (32 प्रतिशत) ने गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकी से संबंधित मामले शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed