फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR: Income and Expenditure of National Political Parties for FY 2022 2023

ADR: 2022-23 में कांग्रेस-आप ने कमाई से ज्यादा खर्चे, राष्ट्रीय दलों की आय में भाजपा का हिस्सा करीब 77 फीसदी

Wed, 28 Feb 2024 07:10 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 28 Feb 2024 07:10 PM IST
सार

ADR Report: एडीआर ने छह राष्ट्रीय पार्टियों की आय और खर्च पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा को वित्त वर्ष 2022-23 में सबसे ज्यादा 2360.844 करोड़ रुपये की आय हुई है।

विज्ञापन
ADR: Income and Expenditure of National Political Parties for FY 2022 2023
राष्ट्रीय दलों की आय - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने बुधवार को राष्ट्रीय पार्टियों की आय और खर्च पर रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कुल छह राष्ट्रीय दलों की आय और व्यय का विश्लेषण है। इनमें भाजपा, कांग्रेस, बसपा, माकपा, आम आदमी पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) शामिल हैं।
विज्ञापन


दरअसल, सभी राजनीतिक दलों के लिए अपनी ऑडिट रिपोर्ट का विवरण चुनाव आयोग को जमा करना होता है। आयोग ने इस व्यवस्था को साल 2014 से अनिवार्य कर दिया था। ताजा रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा पूरे देश में की गई कुल आय और व्यय का ब्योरा सामने आया है। आइए जानते हैं एडीआर की रिपोर्ट में क्या है...
विज्ञापन

ADR: Income and Expenditure of National Political Parties for FY 2022 2023
राष्ट्रीय दलों की आय - फोटो : Amar Ujala
2022-23 में राष्ट्रीय पार्टियों की आय और व्यय
भाजपा को वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 2,360.844 करोड़ रुपये की आय हुई है। पार्टी ने घोषित किया है कि उसने कुल आय का 57.68% यानी 1,361.684 करोड़ रुपये खर्च किया। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी इस मामले में दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस की कुल आय 452.375 करोड़ रुपये थी जबकि पार्टी ने 467.135 करोड़ रुपये खर्च किए। इस तरह से 2022-23 में कांग्रेस ने अपनी कुल आय से 3.26% अधिक खर्च कर दिया। 

तीसरे स्थान पर माकपा है जिसकी कुल आय 141.661 करोड़ रुपये रही। जबकि पार्टी ने अपनी आय का 74.87% यानी 106.067 करोड़ रुपये खर्च किए। दिल्ली और पंजाब की सत्ताधारी पार्टी आप चौथे स्थान पर है। आम आदमी पार्टी की कुल कमाई 85.17 करोड़ रुपये थी जबकि पार्टी ने 102.051 करोड़ रुपये खर्च किए। इस तरह से 2022-23 में आप का व्यय उसकी कुल आय से 19.82% अधिक रहा।

ADR: Income and Expenditure of National Political Parties for FY 2022 2023
राष्ट्रीय दलों की आय - फोटो : Amar Ujala
2022-23 में राष्ट्रीय पार्टियों की आय
राष्ट्रीय दलों ने अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में बताया है उनकी कुल कमाई विभिन्न स्रोतों से हुई है। छह राष्ट्रीय पार्टियों ने देशभर से कुल 3076.882 करोड़ रुपये की आय घोषित की है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भाजपा ने राष्ट्रीय पार्टियों में सबसे ज्यादा 2360.844 करोड़ रुपये की आय दिखाई है। यह आंकड़ा 2022-23 के दौरान छह राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 76.73% हिस्सा है।

कांग्रेस ने 452.375 करोड़ रुपये के साथ दूसरी सबसे बड़ी आय घोषित की। यह छह राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 14.70% हिस्सा है।
विज्ञापन

साल दर साल आय
वित्त वर्ष 2021-22 में भाजपा की आय 1917.12 करोड़ रुपये थी। अगले वित्त वर्ष यानी 2022-23 के दौरान यह आंकड़ा बढ़कर 2360.844 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह से भाजपा की आय 23.15% (443.724 करोड़ रुपये) बढ़ गई। 

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा की पार्टी एनपीपी की आय 2021-22 के दौरान 47.20 लाख रुपये थी। 2022-23 के दौरान बढ़कर 7.562 करोड़ रुपये हो गई यानी इसकी आय में 1502.12% (7.09 करोड़ रुपये) की बढ़ोतरी हुई। 

आम आदमी पार्टी की आय 2022-23 में 44.539 करोड़ रुपये थी। 2022-23 में यह आय 85.17 करोड़ रुपये पहुंच गई। यानी इस अवधि में आप की आय 91.23% (40.631 करोड़ रुपये) बढ़ी। 

2021-22 और 2022-23 के बीच कांग्रेस, माकपा और बसपा की आय में क्रमशः 16.42% (88.90 करोड़ रुपये), 12.68% (20.575 करोड़ रुपये) और 33.14% (14.508 करोड़ रुपये) की कमी आई।
 

राष्ट्रीय पार्टियों की आय का जरिया
इन राष्ट्रीय दलों ने चंदे और योगदान को अपनी आय का मुख्य जरिया घोषित किया है। चंदे और योगदान से सबसे अधिक कमाई करने वाली राष्ट्रीय पार्टियों में भाजपा सबसे आगे है। पार्टी को 2120.0642 करोड़ रुपये की आय हुई है। इसी तरह कांग्रेस ने 268.6278 करोड़ रुपये, आप 84.3416 करोड़ रुपये, माकपा 63.783 करोड़ रुपये और एनपीपी ने 7.523 करोड़ रुपये की आय बताई है।

2022-23 में कांग्रेस ने कूपन जारी करके 125.7676 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह आंकड़ा पार्टी उसकी कुल आय का 27.80% है।

भाजपा, कांग्रेस और आप ने 2022-23 में चुनावी बॉन्ड से अपनी कुल आय की 49.096% (1510.6199 करोड़ रुपये) कमाई की। चुनावी बॉन्ड के जरिए भाजपा को 1294.1499 करोड़ रुपये, कांग्रेस को 171.02 करोड़ रुपये और आप को 45.45 करोड़ रुपये का दान मिला।

2022-23 में छह राष्ट्रीय दलों ने दान या योगदान से कुल 1033.7197 करोड़ रुपये की आय प्राप्त की है। इसी दौरान इन दलों ने आय के अन्य माध्यमों से 532.5424 करोड़ रुपये की आय अर्जित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed