फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ADR demand independent commission for appointment of members in Election Commission

पारदर्शिता: चुनाव आयोग में सदस्यों की नियुक्ति के लिए स्वतंत्र आयोग बनाने की मांग

Tue, 18 May 2021 04:42 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 May 2021 04:42 AM IST
सार

  • चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के लिए स्वतंत्र चयन आयोग बनाने की उठी मांग
  • एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

विज्ञापन
ADR demand independent commission for appointment of members in Election Commission
वकील प्रशांत भूषण (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

चुनाव आयोग के क्रियाकलापों में पारदर्शिता लाने के लिए इसके सदस्यों की नियुक्ति के लिए स्वतंत्र चयन आयोग की मांग उठने लगी है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आयोग के सदस्यों की नियुक्ति के लिए ऐसी ही मांग की है।

विज्ञापन


वकील प्रशांत भूषण के जरिये दायर इस याचिका में कहा गया है कि चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की वर्तमान प्रक्रिया पूरी तरह से कार्यकारी है। इसमें कोई भी संदेह नहीं है कि चुनाव प्रक्रिया में शुद्धता लाने के लिए हमारे संविधान निर्माताओं का मकसद था कि चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होना चाहिए और एक स्वतंत्र निकाय द्वारा चुनाव प्रक्रिया को अंजाम दिया जाना चाहिए। उसमें राजनीतिक और कार्यपालिका का दखल न हो।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कार्यपालिका द्वारा चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति पीक एंड चूज पर आधारित है, जो संविधान की अवधारणा के खिलाफ है। याचिका में कहा गया है लोकतंत्र, संविधान के मूलभूत ढांचे का अहम हिस्सा है और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराना आयोग की जिम्मेदारी है। ऐसे में चुनाव आयोग पर राजनीति या कार्यपालिका के की दखल नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed