{"_id":"58b36d284f1c1b1472830a4b","slug":"admiral-sunil-lanba-chief-of-naval-staff-on-official-visit-to-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना प्रमुख लांबा ने शीर्ष यूएई के अधिकारियों के साथ की वार्ता ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नौसेना प्रमुख लांबा ने शीर्ष यूएई के अधिकारियों के साथ की वार्ता
एजेंसी/ दुबई
Updated Mon, 27 Feb 2017 05:36 AM IST
विज्ञापन
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा प्रतिष्ठान के शीर्ष अधिकारियों के साथ रविवार को व्यापक वार्ता की। इसमें दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के तरीके पर मंथन किया।
विज्ञापन
खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख देशों के साथ सुरक्षा संबंध मजबूत करने की भारत की कोशिश के अनुरूप यह चर्चा हुई। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के पहले दिन लांबा ने यूएई के नौसेना बल के कमांडर मेजर जनरल इब्राहिम सलेम मोहम्मद अल मुशरख और मतार सलेम अली अल दाहरी के साथ अलग अलग वार्ता की और समुद्री सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
भारतीय रक्षा सूत्रों ने बताया कि वार्ता का केंद्र बिंदु दोनों देशों के नौसेना बलों के बीच सहयोग के मौजूदा स्तर को बढ़ाना और क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर संपूर्ण रणनीतिक रक्षा संबंधों को बढ़ाना है। लांबा के रक्षा राज्य मंत्री मोहम्मद बिन अहमद अल बोवारदी और यूएई आर्म्ड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल हमाद मोहम्मद थानी अल रुमैती के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है।
विज्ञापन