फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Admiral Karambir Singh takes over as chief of Naval staff as Sunil Lanba retiring today

एडमिरल करमबीर सिंह बने नए नौसेना प्रमुख, कहा- जिम्मेदारियों को बखूबी निभाउंगा

Fri, 31 May 2019 10:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 31 May 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Admiral Karambir Singh takes over as chief of Naval staff as Sunil Lanba retiring today
एडमिरल करमबीर सिंह बने नए नौसेना अध्यक्ष - फोटो : Twitter

एडमिरल करमबीर सिंह ने शुक्रवार को 24वें नौसेना अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली है। 31 मई को लांबा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। उन्हें गुरुवार को ही पदभार संभालने के लिए सैन्य ट्रिब्यूनल ने इजाजत दी थी। ट्रिब्यूनल ने बुधवार को उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को सात हफ्तों के लिए टाल दिया है।

विज्ञापन


नौसेना प्रमुख का पद संभालने के बाद एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, 'मेरे पूर्ववर्तियों ने यह सुनिश्चित किया कि नौसेना के पास एक ठोस आधार हो और वह नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। अब यह मेरी जिम्मेदारी होगी कि मैं उनके प्रयासों को जारी रखूं और देश को एक ऐसी नौसेना दूं जो मजबूत विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौती को पूरा करने के लिए तैयार है।'
विज्ञापन

 


बता दें कि अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल (एएफटी) में याचिका दायर कर अपनी वरिष्ठता की अनदेखी कर करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख बनाए जाने को लेकर चुनौती दी थी। बिमल वर्मा के वकील अंकुर छिब्बर ने कहा कि एएफटी ने मामले की सुनवाई 17 जुलाई को तय की है क्योंकि सरकार ने ट्रिब्यूनल के समक्ष करमबीर सिंह की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेज पेश करने के लिए और समय की मांग की थी।

एएफटी ने सिंह को 31 मई को एडमिरल सुनील लांबा की जगह नौसेना प्रमुख का पदभार संभालने की मंजूरी दे दी और इस पद पर बने रहना मामले के अंतिम नतीजे पर निर्भर करेगा। इससे पहले, एएफटी ने पिछली सुनवाई में सरकार को 29 मई को नियुक्ति संबंधित दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया था। 


इस महीने की शुरुआत में रक्षा मंत्रालय ने बिमल वर्मा के आवेदन को खारिज करते हुए आदेश जारी किया था, जिसके बाद वर्मा ने एएफटी में एक याचिका दायर कर करमबीर सिंह की नियुक्ति और मंत्रालय द्वारा चयन के खिलाफ उनकी याचिका खारिज किए जाने को चुनौती दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed