{"_id":"58a9f0fa4f1c1bac12d856dd","slug":"adityanath-hit-out-at-shiv-sena","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत आदित्यनाथ ने उद्धव ठाकरे को कहा माफिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
महंत आदित्यनाथ ने उद्धव ठाकरे को कहा माफिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
महंत आदित्यनाथ
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने शिवसेना पर जबरदस्त हमला बोला है। उन्होंने शिवसेना की तुलना अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से करते हुए उसे माफिया बताया है। उन्होंने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि दो तरह के माफिया हैं। एक डी कंपनी जैसा गिरोह है और दूसरा सेवा के नाम पर सरकारी मशीनरी को लूटने वाले लोग हैं। जो बीएमसी में करोड़ों का भ्रष्टाचार कर अपना घर भर रहे हैं।
विज्ञापन
मुंबई में महंत आदित्यनाथ ने शिवसेना का नाम लिए बिना कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के मेहनतकश लोगों पर हमला करने वाले अब भेष बदलकर खुद को उनका रक्षक बता रहे हैं। हालांकि भाजपा के राज में कोई किसी भी निरपराध व्यक्ति पर हमला नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि दिवंगत शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे भाजपा-शिवसेना गठबंधन के शिल्पकार थे, लेकिन शिवसेना के नेताओं के चलते गठबंधन टूट गया।
विज्ञापन
उन्होंने मुंबई को देश का चेहरा बताते हुए कहा कि इसे व्यवस्थित रखने की जरूरत है। छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य की वजह से इस देश की संस्कृति बची रही। मोदी सरकार और राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने उनका अंतरराष्ट्रीय दर्जे का स्मारक बनाने की शुरुआत की है। साथ ही संविधान निर्माता बाबासाहेब अंबेडकर का स्मारक बनाने का भी निर्णय लिया है, जो काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
महंत ने मुंबई के मराठी बाहुल्य क्षेत्र गिरगांव से लेकर कई क्षेत्रों में चुनावी सभाएं की। इस बीच उन्होंने उत्तर प्रदेश की विरोधी पार्टियों पर भी हमला बोला। कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए योगी ने कहा कि कांग्रेस के जहाज में सवार सपा का भी डूबना तय है। महंत की सभाओं का संयोजन मुंबई भाजपा के महामंत्री अमरजीत मिश्र ने किया।