फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aditya Thackeray meet Rahul Gandhi at his residence first time, Shiv Sena Congress Maharashtra Govt

महाराष्ट्र में सरकार गठन के बाद पहली बार राहुल गांधी से मिले आदित्य ठाकरे

Wed, 15 Jan 2020 12:47 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 15 Jan 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
Aditya Thackeray meet Rahul Gandhi at his residence first time, Shiv Sena Congress Maharashtra Govt
Aaditya Thackeray -Rahul Gandhi - फोटो : ANI

महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे से बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। आदित्य ने कांग्रेस नेता के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी (शिवसेना, एनसीपी, कांग्रेस) सरकार के गठन के बाद यह पहला मौका है जब आदित्य ने राहुल से मुलाकात की। ऐसे में इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले भी आदित्य ठाकरे ने शिवसेना के नेतृत्व में बनी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को न्योता दिया था। 
विज्ञापन


बुधवार को शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे राहुल गांधी से मिलने के लिए उनके आधिकारिक आवास 12 तुगलक लेन पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। यह मुलाकात औपचारिक थी। माना जा रहा है कि राहुल ने आदित्य को मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और दोनों ने राज्य एवं राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शिवसेना की ओर से गांधी को आमंत्रित किया गया था। बहरहाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।


इससे पहले कांग्रेस और शिवसेना के बीच सावरकर के मुद्दे को लेकर तल्ख टिप्पणियों का दौर देखने को मिला था। राहुल ने तो यहां तक कह दिया था कि उनका नाम राहुल सावरकर नहीं है, इसलिए वह माफी नहीं मांगेंगे। वहीं, शिवसेना ने कहा था कि कांग्रेस नेता को अभी सावरकर को समझना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed