फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aditya Thackeray criticised Shinde government on Ghosalkar murder case Sanjay Raut asked for resignation

Mumbai: अभिषेक घोसालकर हत्याकांड पर आदित्य ठाकरे ने की शिंदे सरकार की आलोचना, संजय राउत ने मांगा इस्तीफा

Fri, 09 Feb 2024 04:56 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 09 Feb 2024 04:56 AM IST
सार

उद्धव गुट के नेताओं के बाद कांग्रेस ने भी राज्य सरकार के खिलाफ हमला किया। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि यह जंगल राज की शुरुआत है। महाराष्ट्र में कानून का शासन नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। 
 

विज्ञापन
Aditya Thackeray criticised Shinde government on Ghosalkar murder case Sanjay Raut asked for resignation
aaditya thackeray - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई में उद्धव गुट के शिवसेना नेता की हत्या के बाद आदित्य ठाकरे ने एकनाथ शिंदे वाली एनडीए सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि आज से पहले महाराष्ट्र की किसी सरकार में इतनी अराजकता कभी नहीं रहीं। गौरतलब है कि मॉरिस नोरोन्हा नाम के एक हमलावर ने अभिषेक घोसालकर को मुंबई के दहिसर इलाके में लाइव चैट पर गोली मार दी थी। बाद में हमलवार ने खुद को भी गोली मार ली थी। 
विज्ञापन


राउत ने मांगा इस्तीफा
हमले के बाद, ठाकरे ने एक्स पर शिंदे सरकार पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के तहत कानून व्यवस्था चरमरा गई है। महाराष्ट्र ने ऐसी अराजकता पहले कभी नहीं देखा। यह चौंकाने वाला कांड है। क्या राज्य में आम आदमी की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था मौजूद है। क्या कानून में डर बसा है। वहीं, संजय राउत ने सीएम शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से इस्तीफे की मांग की है। राउत ने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र में गुंडो का राज है। राउत का दावा है कि आरोपी चार दिन पहले मुख्यमंत्री आवास में था, उसने सीएम से मुलाकात की थी। फड़नवीस गृह मंत्री के रूप में पूरी तरह विफल हो गए। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन




कांग्रेस ने भी साधा निशाना
उद्धव गुट के नेताओं के बाद कांग्रेस ने भी राज्य सरकार के खिलाफ हमला किया। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि यह जंगल राज की शुरुआत है। महाराष्ट्र में कानून का शासन नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है। 

पुलिस को अवैध हथियार का संदेह
मुंबई पुलिस की मानें तो हमलावर के खिलाफ कोई लाइसेंसी बंदूक जारी नहीं की गई है। पुलिस को संदेह है कि गोलीबारी के लिए इस्तेमाल किया गया हथियार अवैध है। पूरा मामला मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed