फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aditya created history, became the first Thackeray to step into assembly

आदित्य ने रचा इतिहास, विधानसभा में कदम रखने वाले पहले ‘ठाकरे’ बने

Fri, 25 Oct 2019 01:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 25 Oct 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
Aditya created history, became the first Thackeray to step into assembly

अपने दादा और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की परंपरा से विपरीत चुनाव में उतरने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य बने आदित्य ठाकरे ने इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन


आदित्य ने महाराष्ट्र की राजनीति में अपने आगमन को धमाकेदार साबित करते हुए वर्ली विधानसभा सीट पर 67 हजार से ज्यादा वोट से जीत हासिल की। साथ ही यह भी तय कर दिया कि वह राज्य में बनने जा रही सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाएंगे और अपने दल की भूमिका का विस्तार करने में सहायक साबित होंगे।
विज्ञापन


ठाकरे परिवार की नई पीढ़ी के 29 वर्षीय युवा नेता को भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार में उनकी पार्टी उप मुख्यमंत्री के तौर पर पेश कर रही है। शिवसेना के आदित्य ठाकरे के कंधों पर ‘अपनी मिट्टी के बेटे’ से शुरुआत कर बाद में हिंदुत्व विचारधारा की वाहक बनी अपनी पार्टी को और ज्यादा समावेशी और विस्तृत आधार वाली बनाने की जिम्मेदारी है। इसकी एक झलक आदित्य ने अपने प्रचार अभियान के दौरान ही दिखा दी थी, जब उन्होंने गैर  मराठी मतदाताओं के घर जाकर उनसे भी वोट देने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

   एक नजर में आदित्य

  • शिक्षा- सेंट जेवियर कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक और केसी कॉलेज से कानून की डिग्री।
  • उपलब्धि- अभियान चलाकर प्रदेश में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगवाया, मुंबई में मॉल व रेस्टोरेंट पूरी रात खोले जाने का प्रस्ताव बीएमसी से पारित कराया।
  • कला- अपने दादा बाल ठाकरे व चाचा राज ठाकरे की तरह कार्टूनिस्ट और पिता उद्धव ठाकरे की तरह प्रोफेशनल फोटोग्राफर। आदित्य कवि भी हैं और उनकी कविताओं की पहली किताब ‘माई थॉट्स इन ब्लैक एंड व्हाइट’ का विमोचन 2007 में अमिताभ बच्चन ने किया था। वह एक निजी एलबम ‘उम्मीद’ के लिए भी गीत लिख चुके हैं।
  • राजनीति- 2009 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। इससे पहले मुंबई यूनिवर्सिटी की राजनीति में सक्रिय भूमिका। प्रदेश में ‘जन आशीर्वाद’ यात्रा के जरिए एक-एक गांव जाकर जन समस्याएं समझीं। 75 से ज्यादा ‘आदित्य संसद’ का आयोजन कर युवाओं के साथ सीधे द्विपक्षीय संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed