फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir Ranjan commented on TMC And AAP alliance for lok sabha Elections

Politics: पटना बैठक के बाद अधीर रंजन बोले- टीएमसी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, आप के साथ गठबंधन नुकसानदायक

Sun, 25 Jun 2023 05:57 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 25 Jun 2023 05:57 AM IST
सार

पटना में विपक्षी दलों की मीटिंग के बाद पंजाब की राजनीति भी गरमा गई। कांग्रेस गठबंधन में आप को शामिल करने के पक्ष में नहीं है। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आप पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने आप को भाजपा की बी टीम करार दिया है।

विज्ञापन
Adhir Ranjan commented on TMC And AAP alliance for lok sabha Elections
adhir ranjan

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पटना में विपक्षी दलों की बैठक को 24 घंटे भी नहीं बीते कि बंगाल प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने शनिवार को साफ कर दिया कि बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस और वामदल मिलकर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ लड़ेंगे। वहीं, कांग्रेस गठबंधन पंजाब और दिल्ली में आप को शामिल करने के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आप को भाजपा की बी टीम करार दिया है।

विज्ञापन

बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि ममता को समझ आ गया है कि राजनीति किधर जा रही है। इसलिए वह राहुल गांधी को मनाने पटना गई थीं। चौधरी ने कहा, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और वामदल बंगाल में तृणमूल के खिलाफ लड़ेंगे। चोर और अपराधियों की हम कोई बात नहीं सुनना चाहते। ममता अब एक आभासी सीएम हैं। वर्तमान सीएम ‘खोकाबाबू’ हैं। अब तक कांग्रेस ममता को सड़ी हुई लगती थी। अब समझ आने लगा है कि भविष्य कांग्रेस का है। इसलिए, अभी से उन्होंने कांग्रेस को मनाना शुरू कर दिया है। चौधरी ने कहा, राष्ट्रीय स्तर पर कुछ भी हो लेकिन बंगाल में कांग्रेस कभी भी ममता के नेतृत्व में नहीं चलेगी। कांग्रेस भाजपा को हराने के लिए लड़ रही है। राहुल ने भारत यात्रा करके दिखा दिया है कि कांग्रेस क्या कर सकती है।

विज्ञापन

आप भाजपा की ‘बी’ टीम : बाजवा
पटना में विपक्षी दलों की मीटिंग के बाद पंजाब की राजनीति भी गरमा गई। कांग्रेस गठबंधन में आप को शामिल करने के पक्ष में नहीं है। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने आप पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने आप को भाजपा की बी टीम करार दिया है। उनका कहना है कि गठबंधन में आप शामिल होगी या नहीं, इस पर आखिरी फैसला पार्टी हाईकमान को लेना है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि अगर दिल्ली और पंजाब में आप से समझौता होता है तो इससे कांग्रेस को ही नुकसान होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने 2014 में दस्तक दी थी। उस समय भी दिल्ली में कांग्रेस ने आप का समर्थन किया। लेकिन उसका नतीजा बिल्कुल विपरीत हुआ था। पार्टी पूरी तरह से दिल्ली में खत्म हो गई। ऐसे ही हालत पंजाब में है। क्योंकि पंजाब में पार्टी नंबर दो पर है। मुख्य प्रतिद्वंद्वी है। अगर आप और कांग्रेस में समझौता होता है तो इससे जनता के बीच गलत संदेश जाएगा। जहां तक दिल्ली सरकार के खिलाफ लगाए अध्यादेश का मामला है तो उस पर फैसला मानसून सत्र में लिया जाना है। अभी उस पर फैसला लेने की बात उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल में कुश्ती, पटना में दोस्ती : शुभेंदु
बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहा, बंगाल में कुश्ती चल रही है और पटना में दोस्ती की जा रही है। यहां कार्यकर्ता खून बहा रहे हैं, जबकि पटना में नेता आपस में दोस्ती कर रहे हैं। शुभेंदु ने कहा, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और माकपा तृणमूल की बी टीम हैं। वहीं, दिल्ली में तृणमूल व माकपा कांग्रेस की बी टीम हैं जबकि केरल में कांग्रेस बनाम माकपा की लड़ाई है। उन्होंने कहा, जनता सब समझती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed