{"_id":"63ccebcc902792586a3659d9","slug":"adhir-ranjan-chowdhury-says-mamata-banerjee-will-not-do-any-thing-who-hurt-pm-narendra-modi-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: 'ममता दीदी ऐसा कुछ नहीं करेंगी जिससे मोदी जी नाराज हों', कांग्रेस नेता अधीर रंजन का बड़ा हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: 'ममता दीदी ऐसा कुछ नहीं करेंगी जिससे मोदी जी नाराज हों', कांग्रेस नेता अधीर रंजन का बड़ा हमला
Sun, 22 Jan 2023 01:30 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 22 Jan 2023 01:30 PM IST
सार
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने दोनों को एक सोच वाला व्यकतित्व बताया है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी और अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : Social Media
विस्तार
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने दोनों नेताओं को एक विचार का व्यकतित्व बताया है। अधीर रंजन ने कहा कि ममता बनर्जी और मोदी जी के बीच एक समझ है। ममता जी ऐसा कुछ नहीं कर सकतीं जिससे मोदी जी नाराज हों। जब मोदी जी कहते हैं- भारत 'कांग्रेस मुक्त' है, तो ममता जी भी कहती हैं कि बंगाल से कांग्रेस को हटा देना चाहिए। कई लोग भारत जोड़ो यात्रा की सराहना कर रहे हैं, लेकिन उन दोनों को यह समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि ये 'मो-मो' है।
विज्ञापन
मोदी-ममता के बीच हुआ है सियासी समझौता
इससे पहले भी अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि पीएम मोदी और ममता बनर्जी ने समझौता किया हुआ है। चौधरी ने कहा कि अमित शाह और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच हाल ही में हुई बैठक का जिक्र करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी, ममता बनर्जी से समझौता करने के लिए राज्य का दौरा कर रहे हैं। लोकसभा सदस्य ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे के बाद बनर्जी के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की जांच धीमी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वंदे भारत को लेकर चौधरी ने पीएम मोदी पर किया था कटाक्ष
दिसंबर महीने में पीएम मोदी ने बंगाल में वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था। इस पर चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि हमने कभी नहीं सुना कि किसी पीएम ने ट्रेन का उद्घाटन किया हो। मैं भी रेल मंत्री था, लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने किसी ट्रेन का उद्घाटन नहीं किया।