फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adhir Ranjan Chowdhury Said That Mamata BJPs Trojan Horse must be kept out of oppn platform Latest News Update

बंगाल: अधीर रंजन ने साधा ममता पर निशाना, बोले- वे भरोसे के लायक नहीं, उन्होंने हमेशा कांग्रेस का इस्तेमाल किया

Wed, 29 Sep 2021 11:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 29 Sep 2021 11:31 PM IST
सार

अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कहा कि टीएमसी हमेशा कांग्रेस की कीमत पर आगे बढ़ी है। पहले उन्होंने इसे बंगाल में अपनाया और अब वे इसे राष्ट्रीय स्तर पर दोहराने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन
Adhir Ranjan Chowdhury Said That Mamata BJPs Trojan Horse must be kept out of oppn platform Latest News Update
अधीर रंजन चौधरी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। उन्होंने ममता पर आरोप लगाया कि वे भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। वे भरोसे के लायक सहयोगी नहीं हैं। उन्होंने रार्ष्टीय स्तर पर खुद की पहुंच बढ़ाने के लिए कांग्रेस का केवल उपयोग किया। इसलिए उन्हें 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी मंच तैयार करने के सभी प्रयासों से दूर रखा जाना चाहिए। चौधरी ने ममता को भाजपा का ट्रोजन हॉर्स करार दिया।

विज्ञापन


एक साक्षात्कार में चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी ने हमेशा उस हाथ को काटने की कोशिश की है, जिसने उन्हें खिलाया है। उन्हें विपक्षी एकता खंडन के प्रयासों से दूर रखा जाना चाहिए। वह भाजपा की ट्रोजन हॉर्स हैं, जिन पर कभी भी भाजपा के खिलाफ लड़ाई में भरोसा नहीं किया जा सकता। चौधरी ने दावा किया कि वह अपने परिवार और पार्टी के नेताओं को सीबीआई और ईडी के चंगुल से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को खुश करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। बदले में वह भाजपा के कांग्रेस मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने में मदद कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी विपक्षी एकता को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टीएमसी हमेशा कांग्रेस की कीमत पर आगे बढ़ी है। पहले उन्होंने इसे बंगाल में अपनाया और अब वे इसे राष्ट्रीय स्तर पर दोहराने की कोशिश कर रही हैं। टीएमसी अपने सहयोगियों की पीठ में छुरा घोंपने के लिए प्रख्यात है। बता दें कि उनकी यह टिप्पणी तब आई जब तृणमूल कांग्रेस अपनी राष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करने के लिए कांग्रेस नेताओं को शामिल कर रही है। टीएमसी में शामिल होने वाले जाने-माने कांग्रेस नेताओं में सुष्मिता देव और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौदरी ने कहा कि ममता देश की अगली प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं और कांग्रेस उनको अपनी सबसे बड़ी बाधा लगती है। जब तक कांग्रेस है, वह कभी भी विपक्षी मोर्चे की नेता नहीं बन सकती हैं। इसलिए वह कांग्रेस की छवि खराब करने और उसके नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस के मुखपत्र के एक लेख में दावा किया गया था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी नहीं बल्कि ममता बनर्जी विपक्ष का चेहरा हैं।


कांग्रेस की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लगातार विपक्ष के सबसे प्रमुख आवाज रहे हैं। कांग्रेस अभी भी देश में 20 फीसदी वोट शेयर के पास है। भाजपा और कुछ विपक्षी दल जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वे उनसे डरते हैं। पार्टी की पंजाब इकाई में संकट पर चौधरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed