{"_id":"6087f9a4380df522a645918a","slug":"adani-group-also-mobilizes-oxygen-supply-initiative-from-around-the-world-the-first-consignment-of-four-cryogenic-tanks-departs-from-daman-to-mundra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अडानी समूह भी जुटा: दुनियाभर से ऑक्सीजन की आपूर्ति की पहल, चार क्रायोजेनिक टैंक्स की पहली खेप दमन से मुंद्रा रवाना","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अडानी समूह भी जुटा: दुनियाभर से ऑक्सीजन की आपूर्ति की पहल, चार क्रायोजेनिक टैंक्स की पहली खेप दमन से मुंद्रा रवाना
Tue, 27 Apr 2021 05:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 27 Apr 2021 05:16 PM IST
सार
देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति तेज हो इसलिए अडानी ग्रुप भी सक्रिय हो गया है। अडानी पोर्ट से बगैर देरी किए विदेशों से आने वाली कोरोना खेप को जल्द पहुंचाने के खास प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
दुनियाभर से ऑक्सीजन की आपूर्ति की पहल
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को आवश्यक मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए अडानी ग्रुप ने दुनियाभर से सार्थक पहल की शुरुआत की है। 80 टन लिक्विड ऑक्सीजन के साथ 4 आईएसओ क्रायोजेनिक टैंक्स की पहली खेप दमन से मुंद्रा बंदरगाह रवाना कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा सऊदी अरब से लाइफ-सेविंग मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन के 5,000 सिलिंडर्स सुरक्षित कर रहा है। दुबई और भारतीय वायु सेना ने दुबई से लिक्विड ऑक्सीजन का परिवहन करने के लिए 12 अन्य तैयार क्रायोजेनिक टैंक्स को सुरक्षित करने के लिए अदाणी ग्रुप के साथ भागीदारी की है। भारतीय वायु सेना इनमें से छह टैंक्स को वायुमार्ग के माध्यम से भारत में स्थानांतरित कर रही है।
विज्ञापन
अदाणी पोर्ट ने किए खास प्रबंध : करण अदाणी
अदाणी समूह के करण अदाणी ने बताया कि हमारे बंदरगाहों पर आने वाली कोविड से संबंधित दवाएं, ऑक्सीजन आदि को बगैर एक वक्त खराब किए जरूरतमंदों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अदाणी पोर्ट ने खास प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
Every minute counts and we will ensure that every bit of help arriving at our ports reaches people on top priority. #GoodnessNeverStops https://t.co/fKCpEwhxXP
— Karan Adani (@AdaniKaran) April 26, 2021
ग्रुप गुजरात में शीघ्र वितरण के लिए अतिरिक्त ऑक्सीजन की आपूर्ति की भी व्यवस्था कर रहा है। प्रतिदिन, इसकी कर्मचारियों द्वारा 1,500 सिलिंडरों को मेडिकल ऑक्सीजन से भरा जा रहा है, और उन्हें कच्छ जिले में जहां भी आवश्यकता है, वहां पहुंचाया जा रहा है।