फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adani Foundation becomes basis of women empowerment rural women are being trained in various dimensions

ASDS: महिला सशक्तिकरण का आधार बना अदाणी फाउंडेशन, विविध आयामों में ग्रामीण महिलाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षित

Wed, 18 Jun 2025 07:17 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 07:17 PM IST
सार

महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन की देखरेख मे वाराणसी के सेवापुरी मे स्थापित अदाणी कौशल विकास केंद्र ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के प्रयास मे बीते कई वर्षों से प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थापित अदाणी कौशल विकास केंद्र (एएसडीसी) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रही है।

विज्ञापन
Adani Foundation becomes basis of women empowerment rural women are being trained in various dimensions
सेवापुरी मे स्थापित अदाणी कौशल विकास केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेवापुरी मे स्थापित अदाणी कौशल विकास केंद्र (एएसडीसी) ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रही है। अदाणी फाउंडेशन वाराणसी विविध आयामों मे ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षित कर महिला सशक्तिकरण का आधार बना है।  

विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन की देखरेख मे वाराणसी के सेवापुरी मे स्थापित अदाणी कौशल विकास केंद्र ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के प्रयास मे बीते कई वर्षों से प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थापित अदाणी कौशल विकास केंद्र (एएसडीसी) के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बना रही है। महिलाओं की शक्ति को विकसित कर आत्मनिर्भर बनाना ही महिला सशक्तिकरण की दिशा मे अदाणी फाउंडेशन का समेकित प्रयास है। 
विज्ञापन


नारियों को शक्ति का रूप माना गया है। महिलाएं अब समाज के विकास में सहभागी बनने के लिए आगे आ रही हैं। समाज भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए और आगे बढ़ाने के लिए सभी तरह का सहयोग कर रहा है। छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है और महिलाओं को सिलाई मशीन देकर ट्रेनिंग दी जा रही है। आर्थिक आत्मनिर्भरता महिलाओं को सशक्त बनाने का एक प्रभावी तरीका है। आर्थिक और सामाजिक आत्मनिर्भरता एक दूसरे के पूरक हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में स्वयं सहायता समूह भी प्रभावी योगदान दे रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदाणी फाउंडेशन के तत्वाधान मे स्थानीय महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की पहल के तहत वाराणसी के सेवापुरी क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाई जा रही प्राकृतिक उत्पादों वाली बांस और रसायन मुक्त गंगातिरी अगरबत्ती आपको इसका अहसास करवा सकती है। महिलाओं की काशी प्रेरणा सक्षम प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड नाम से अपनी खुद की प्रोड्यूसर फर्म है। इसके दो ब्रांड हैं। एक का नाम गंगातिरी और दूसरे का नाम नारी शक्ति है। जिसमें वे गाय के गोबर से अगरबत्ती बनाते हैं, जिससे पर्यावरण भी बचता है और गौमाता की भी रक्षा होती है। अगरबत्ती बनाने वाली कंपनी में 300 महिलाएं काम करती हैं। कौशल विकास केंद्र (सक्षम) अदाणी फाउंडेशन की एक प्रमुख पहल है जो सतत आजीविका के लिए समर्पित है।

एक आंकड़े के अनुसार, देश भर में करीब 118 लाख से ज्यादा समूह संचालित हो रहे हैं, जिसने करीब 14 करोड़ से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को सशक्त किया है। इसके अतिरिक्त महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के गठन और अन्य सहायता के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संसाधन भी मुहैया कराये जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना, स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर उपलब्ध कराकर शहरों  होने वाले पलायन को रोकना और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना प्रमुख लक्ष्य रहा है।

अदाणी कौशल विकास केंद्र के केंद्रित प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आवश्यक तकनीकी, संचार और उद्योग-विशिष्ट कौशल से लैस करते हैं, उन्हें डेटा प्रोसेसिंग, बाजार विश्लेषण और ग्राहक सहायता में भूमिकाओं के लिए तैयार करते हैं। यह पहल महिलाओं के लिए डिजिटल अर्थव्यवस्था में आगे बढ़ने के अवसर पैदा करते हुए सतत विकास को बढ़ावा दे रही है। यह पहल सतत विकास को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनाने, ग्रामीण वाराणसी और उससे आगे के व्यक्तियों और उनके समुदायों के लिए एक उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए अदाणी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

वाराणसी में अदाणी फाउंडेशन ने अपने मिशन के साथ कौशल विकास और उद्यमिता कार्यक्रम को संरेखित किया । समाज के कमजोर वर्गों के बीच, उनकी जाति, पंथ, रंग की परवाह किए बिना उनको सामाजिक और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के प्रयास से एक सकारात्मक परिवर्तन आया है। अदाणी समूह का दर्शनसास यानी फिलोसोफी है 'अच्छाई के साथ विकास', जिससे लोगों के जीवन में वंचित वर्ग के लोगों के लिए फाउंडेशन ने अथक प्रयास किए है। 


अदाणी कौशल विकास केंद्र (सक्षम) अदाणी फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण पहल हैं, जो सतत आजीविका के घटक सहयोग के तहत चलता हैं। अदाणी फाउंडेशन और राष्ट्रीय कौशल विकास  निगम विशेषाधिकार प्राप्त, हाशिए पर, कमजोर सदस्य समाज को पुनर्जीवित करने और उनकी आजीविका को बदलने के लिए एक मंच प्रदान करता हैं। यह 19 शहरों के 30 केंद्रों में काम कर रहा है जिसने देश में 55+ व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं जिसने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों मे 90,000+ से अधिक लोगों को लाभान्वित किया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed