Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Adani bribery case: BJP leader accuses Congress, says- Congress people are involved in this case

अदाणी रिश्वत मामला: भाजपा नेता ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, कहा- इस मामले में कांग्रेस के लोग शामिल हैं

Fri, 22 Nov 2024 04:59 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 22 Nov 2024 04:59 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पुरंदेश्वरी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी एसईसी (प्रतिभूति और विनिमय आयोग) द्वारा हाल ही में लगाए गए आरोपों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं... यह स्थिति राहुल गांधी के लिए एक महत्वपूर्ण सवाल है क्योंकि भ्रष्टाचार के इन आरोपों में शामिल सभी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं, कोई भी भाजपा से नहीं है।

विज्ञापन
Adani bribery case: BJP leader accuses Congress, says- Congress people are involved in this case
डी. पुरंदेश्वरी, भाजपा नेता (फाइल तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

देश में अदाणी रिश्वत मामला सामने के आने के बाद राजनीतिक दल लगातार सफाई देते नजर आ रहे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस जहां बीजेपी पर हमलावर है। तो वहीं बीजेपी भी कांग्रेस पर लगातार सवाल खड़े कर रही है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आंध्र प्रदेश ईकाई की अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका द्वारा अदाणी समूह पर लगाए गए आरोप गंभीर सवाल खड़ा करते हैं और दावा किया कि इन आरोपों में शामिल सभी लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं।
विज्ञापन


गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों का आरोप
आपको बता दें कि, अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी पर अमेरिकी अभियोजकों ने भारत में सौर बिजली अनुबंध हासिल करने के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने में कथित तौर पर शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मामले में अदाणी समूह ने पेश की सफाई
अदाणी समूह ने बृहस्पतिवार को सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तें हासिल करने के लिए रिश्वत देने के आरोपों का खंडन कर दिया है। समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि अमेरिकी अभियोजकों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और समूह सभी कानूनों का अनुपालन करता है। समूह ने कहा कि सभी संभव कानूनी उपाय तलाशे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा
इस पूरे मामले पर अब पुरंदेश्वरी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, अदाणी समूह के खिलाफ अमेरिकी एसईसी (प्रतिभूति और विनिमय आयोग) द्वारा हाल ही में लगाए गए आरोपों ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं... यह स्थिति राहुल गांधी के लिए एक महत्वपूर्ण सवाल है क्योंकि भ्रष्टाचार के इन आरोपों में शामिल सभी व्यक्ति कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं, कोई भी भाजपा से नहीं है।

तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार, आंध्र प्रदेश में पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार, छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और ओडिशा में पूर्ववर्ती बीजू जनता दल (बीजद) सरकार का जिक्र करते हुए पुरंदेश्वरी ने दावा किया कि ये सरकारें कांग्रेस के करीब थीं।


रॉबर्ट वाद्रा के करीबी हैं अदाणी- पुरंदेश्वरी
उन्होंने कहा, उनका आरोप है कि जुलाई 2021 से फरवरी 2022 के बीच ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में बिजली वितरण कंपनियों ने सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसईसीआई) के साथ बिजली बिक्री समझौते (पीएसए) पर हस्ताक्षर किए।  भाजपा नेता के अनुसार, एसईसी ने दावा किया है कि रिश्वतखोरी के मामलों में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी और अन्य अधिकारी जुड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अदाणी सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाद्रा के करीबी हैं। भाजपा नेता ने हैरानी जताई की वह (राहुल गांधी) इन कथित घोटालों के लिए भाजपा को कैसे जवाबदेह ठहरा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed