फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actual number of Coronavirus positive cases in India at least four times than reported count: Mazumdar-Shaw

देश में आंकड़ों से चार गुना ज्यादा हो सकती है कोरोना के असल मामलों की संख्या : मजूमदार शॉ

Thu, 09 Apr 2020 06:41 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 09 Apr 2020 06:41 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में कोरोना की वजह से कुल मौतों की संख्या166 हो चुकी है और संक्रमित मामलों की संख्या 5,734 हो गई है। अभी तक देश में कोरोना के लिए 1,30,000 सैंपल की जांच की जा चुकी है।  

विज्ञापन
Actual number of Coronavirus positive cases in India at least four times than reported count: Mazumdar-Shaw
किरण मजूमदार शॉ (फाइल फोटो)

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमित मामलों की असल संख्या वर्तमान आंकड़ों के चार गुना ज्यादा हो सकती है। बायोटेक आंत्रेप्रेन्योर किरण मजूमदार शॉ ने गुरुवार को कहा कि इसका कारण बड़ी संख्या में लोगों का बिना जांच के क्वारंटीन में रहना है।  उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य होना चाहिए। 

विज्ञापन


बायोकॉन लिमिटेड की चेयरमैन मजूमदार शॉ का कहना है, 'मैं विश्वस्त हूं कि संक्रमित मामलों की संख्या आंकड़ों से कहीं अधिक है। अगर आप क्वारंटीन में रह रहे ऐसे लोगों की संख्या देखेंगे जिनकी जांच नहीं हुई है, मैं कहूंगी कि संक्रमितों की संख्या कम से कम चार गुना ज्यादा होगी।  '
विज्ञापन


उन्होंने कहा, केवल ऐसे लोगों की जांच करना ही पर्याप्त नहीं है जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कई लोग ऐसे भी संक्रमित पाए गए हैं जिनमें स्पष्ट लक्षण नहीं दिख रहे थे। क्लस्टर में रैंडम जांच करना भी जरूरी है, सरकार को जांच की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, स्कूल और कॉलेज ऐसी जगहें हैं जहां कोरोना वायरस आसानी से फैल सकता है। इसलिए इन संस्थानों को जून अंत तक बंद रखना चाहिए। लोगों की भीड़ नहीं जमा होने देनी चाहिए, मॉल और सिनेमा हॉल को अभी लॉकडाउन के अंदर ही रखने की आवश्यकता है।


सोशल डिस्टेंसिंग को जारी रखना होगा। सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक यह है कि लोगों को मास्क जरूर पहनना चाहिए। सरकार के लिए यह बेहद अहम है जब वह लॉकडाउन समाप्त करेगी। बता दें कि देश में 21 दिन के लॉकडाउन की मियाद 14 अप्रैल को समाप्त हो रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed