West Bengal: 'सड़क दुर्घटना के बाद बाइक सवार ने मुझ पर हमला किया', पायल मुखर्जी ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल
अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामले में तेजी से हस्तक्षेप करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी भी दी।
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
पायल ने कहा, "मैंने अपनी सुरक्षा के डर से बाहर आने से इनकार दिया। उस व्यक्ति ने कार की खिड़की पर मुक्का मारा, जिससे खिड़की का शीशा टूट गया और मेरे हाथ में भी चोट लग गई।" हालांकि, व्यक्ति ने अभिनेत्री के आरोप पर जवाब देते हुए बताया कि पायल की कार उसकी बाइक से आगे निकल गई थी और इस घटना के लिए वह पुलिस से मांफी मांगता है।
इंस्टाग्राम में साझा किए गए वीडियो में पायल ने कहा, "मुझे नहीं मालूम कि हम कहां खड़े हैं। अगर शाम के समय भीड़भाड़ वाली सड़क किसी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाता है तो यह वास्तविक स्थिति का उदाहरण है। और ऐसा महिला सुरक्षा के मुद्दे पर शहर भर में निकाली गई रैलियों के बीच हो रहा है।" उन्होंने बताया कि मौजूदा स्थिति के बावजूद कोलकाता में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। पायल ने कहा, "मैं यह सोचकर कांप उठती हूं कि अगर यह घटना किसी सुनसान इलाके में घटी होती तो मेरा क्या होता।" एक अन्य वीडियो में अभिनेत्री पायल मुखर्जी ने दुर्घटना में शामिल बाइक को दिखाया और पूछा, "क्या इसमें कोई क्षति दिख रहा है?"
पुलिस ने वीडियो देखते ही कार्रवाई की
अभिनेत्री के सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मामले में तेजी से हस्तक्षेप करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "आज शाम को एक मशहूर अभिनेत्री ने एक घटना की लाइव स्ट्रीमिंग की। टॉलीगंज पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए घटनास्थल से आरोपी को गिरफ्तार किया।"
Today evening a renowned Bengali actress was seen live-streaming an incident of RTA and hooliganism at Southern Avenue on social media. The on-duty police of Tollygunge PS swiftly intervened and the accused person had been arrested from the spot . #WeCareWeDare #SafestCity pic.twitter.com/zA5BtzISqN
— DCP South Kolkata (@KPSouthDiv) August 23, 2024
अभिनेत्री पायल मुखर्जी पर हमला तब हुआ, जब राज्य में पहले से ही कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर प्रदर्शन जारी है। लोग महिला सुरक्षा को लेकर सरकार से सवाल कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.