{"_id":"634b489a22a9d76b5b527fc5","slug":"action-will-be-taken-on-platforms-and-banks-like-apple-regarding-loan-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"Loan App: लोन एप पर शिकंजा, गूगल, एपल जैसे प्लेटफॉर्म व बैंकों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Loan App: लोन एप पर शिकंजा, गूगल, एपल जैसे प्लेटफॉर्म व बैंकों पर होगी कार्रवाई
Sun, 16 Oct 2022 05:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, विजयवाड़ा।
एजेंसी, विजयवाड़ा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 16 Oct 2022 05:26 AM IST
सार
राज्य के पुलिस महानिदेशक केवी राजेंद्रनाथ रेड्डी ने बताया कि ऐसे मामलों में तमाम सेवा प्रदाताओं को संबंधित एक्ट के तहत धोखाधड़ी करने वाले एप के बारे में जानकारी साझा करने के लिए नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन लोन एप पर शिकंजा कसने के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस ने नई मानक प्रक्रिया तैयार की है। ऐसे मामलों में वेबसाइट होस्टिंग प्लेटफॉर्म जैसे गूगल, एपल एवं अन्य इंटरनेट सेवा देने वाले, एप डेवलपर्स और बैंक तथा लोन एप संगठनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
राज्य के पुलिस महानिदेशक केवी राजेंद्रनाथ रेड्डी ने बताया कि ऐसे मामलों में तमाम सेवा प्रदाताओं को संबंधित एक्ट के तहत धोखाधड़ी करने वाले एप के बारे में जानकारी साझा करने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। अगर वे इन्हें रोकने में विफल होते हैं तो उनको सह अपराधी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
कहा कि ज्यादातर लोन एप चलाने के मामले में यह जानकारी सामने आई है कि यह काम विदेश में जैसे चीन से किया जाता है। हालांकि, इन एप को भारत में ही स्थानीय डेवलपर्स के जरिये बनाया जाता है।
विज्ञापन