{"_id":"676527b2b1645b4a520b2c52","slug":"action-will-be-taken-against-those-protesting-inside-the-parliament-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों की धक्का-मुक्की: 'संसद के अंदर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई', ओम बिरला ने दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सांसदों की धक्का-मुक्की: 'संसद के अंदर प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई', ओम बिरला ने दी चेतावनी
Fri, 20 Dec 2024 02:13 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:13 PM IST
सार
लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी को नियमों का पालन करना पड़ेगा। संसद की मर्यादा और गरिमा सुनिश्चित करना सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
ओम बिरला
- फोटो : PTI
विस्तार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की की घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने शुक्रवार को सांसदों को संसद भवन के परिसर में धरना प्रदर्शन न करने की चेतावनी दी। लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि अगर कोई संसद भवन के परिसर के भीतर प्रदर्शन करते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि संसद की मर्यादा और गरिमा सुनिश्चित करना सबकी जिम्मेदारी है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, "माननीय सदस्यगण, मैं आपसे आग्रह करता हूं कि संसद की गरिमा और मर्यादा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है। संसद भवन के किसी भी द्वार पर प्रदर्शन करना उचित नहीं है। आपको नियमों का पालन करना पड़ेगा।" उन्होंने आगे कहा, "इसे गंभीरता से लें। किसी भी स्थिति में संसद भवन के द्वार पर और परिसर में प्रदर्शन न करें, नहीं तो संसद को उचित कार्रवाई करनी पड़ेगी।"
क्या है पूरा मामला?
गृह मंत्री अमित शाह की बाबासाहेब आंबेडकर से संबंधित टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए विपक्षी सदस्यों ने मार्च निकाला तो भाजपा सांसदों ने कांग्रेस पर बाबासाहेब के अपमान का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। संसद भवन के 'मकर द्वार' के निकट सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य एक दूसरे के सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
भाजपा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का देने का आरोप लगाया। वहीं कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा के सांसदों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और कई महिला सांसदों को संसद भवन में जाने से रोका और धक्का-मुक्की की।
अमित शाह का बयान
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा था, "अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर...। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।" उनके इस बयान पर विपक्ष ने आरोप लगाया कि अमित शाह ने बाबासाहेब आंबेडकर का अपमान किया।
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन