फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Action taken against waste dumpers based on WhatsApp complaints, fines of over Rs 60 lakh imposed

Kerala: व्हाट्सएप शिकायतों के आधार पर कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई, लगाया 60 लाख से अधिक का जुर्माना

Sat, 20 Sep 2025 11:54 AM IST
रिया दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Sat, 20 Sep 2025 11:54 AM IST
सार

केरल में व्हाट्सएप के माध्यम से कचरा डंपिंग की सूचना देने पर 60 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। यह विशेष व्हाट्सएप नंबर पिछले साल शुरू किया गया था ताकि आम लोग कचरा प्रबंधन नियमों के उल्लंघन की सीधे शिकायत कर सकें। पिछले एक साल में कचरा फेंकने के लिए लगाया गया कुल जुर्माना 11.01 करोड़ रुपये है। कुल जुर्माने में से 5.58 प्रतिशत व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर लगाया गया।

विज्ञापन
Action taken against waste dumpers based on WhatsApp complaints, fines of over Rs 60 lakh imposed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FREEPIK

विस्तार

केरल में सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेंकने वालों पर एक साल में 60 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। यह कार्रवाई स्थानीय स्वशासन विभाग (एलएसजीडी) की ओर से जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर पर लोगों की शिकायतों के आधार पर की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IAF: MiG-21 को सेवानिवृत्त करेगी वायुसेना, छह दशकों की असाधारण सेवा को किया जाएगा याद; LCA तेजस लेगा जगह

विज्ञापन

पिछले साल शुरू किया गया विशेष व्हाट्सऐप नंबर

अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने पर्याप्त सबूतों के साथ कचरा फेंकने की जानकारी साझा की, जिसके बाद कार्रवाई हुई। विभाग की ओर से सूचना देने वालों को कुल 1,29,750 रुपये का इनाम भी वितरित किया गया। यह विशेष व्हाट्सएप नंबर पिछले साल शुरू किया गया था ताकि आम लोग कचरा प्रबंधन नियमों के उल्लंघन की सीधे शिकायत कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल में 61,47,550 रुपये का जुर्माना

बयान में कहा गया है कि एक वर्ष में व्हाट्सएप के माध्यम से जनता द्वारा सूचित किए गए 755 मामलों में कुल 61,47,550 रुपये का जुर्माना लगाया गया। 63 घटनाओं में अभियोजन कार्यवाही शुरू की गई है। उल्लंघन की सबसे अधिक संख्या तिरुवनंतपुरम (2,100) और एर्नाकुलम (2028) जिलों से दर्ज की गई। बयान में कहा गया है कि सबसे कम संख्या वायनाड जिले (155) से दर्ज की गई।


पिछले एक साल में कचरा फेंकने के लिए लगाया गया कुल जुर्माना 11.01 करोड़ रुपये है। कुल जुर्माने में से 5.58 प्रतिशत व्हाट्सएप नंबर पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर लगाया गया।

इसमें कहा गया है कि एकल व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से प्राप्त कुल 12,265 शिकायतों में से, सटीक जानकारी के साथ प्रस्तुत की गई 7912 शिकायतों को स्वीकार कर लिया गया। इनमें से 7,362 शिकायतों पर कार्रवाई की गई है।

इस पहल से जागरूकता बढ़ी

एलएसजीडी मंत्री एमबी राजेश ने उन सभी लोगों को बधाई दी, जिन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से कचरा डंपिंग की घटनाओं के बारे में सूचना दी। उन्होंने कहा कि इस पहल से सार्वजनिक सतर्कता और अपशिष्ट प्रबंधन गतिविधियों की निगरानी में तेजी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed