फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Action taken against assistant professor in case of sexual harassment a student, suspended

Maharashtra: छात्रा को बहाने से केबिन में बुलाकर यौन उत्पीड़न के मामले में सहायक प्रोफेसर पर कार्रवाई, निलंबित

Sun, 15 Sep 2024 06:48 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sun, 15 Sep 2024 06:48 PM IST
सार

मुंबई नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में छह महीने पहले एक छात्रा ने सहायक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। 

विज्ञापन
Action taken against assistant professor in case of sexual harassment a student, suspended
निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई के नायर अस्पताल में छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में सहायक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सहायक प्रोफेसर छात्रा को बहाने से अपने केबिन में बुलाकर उसका यौन शोषण करता था। सहायक प्रोफेसर को निलंबित करने के बाद मामले में जांच तेज कर दी गई है। 

विज्ञापन


मुंबई नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में छह महीने पहले एक छात्रा ने सहायक प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।  आरोप था कि सहायक प्रोफेसर ने छात्रा को खेल के बारे में पूछताछ करने के बहाने अपने केबिन में बुलाया था। छात्रा एथलीट भी है। कुछ दिन बाद उसने फिर से छात्रा को बुलाया और गलत तरीके से उसकी गर्दन और कान को छुआ। 
विज्ञापन


छात्रा ने आरोप लगाया था कि प्रोफेसर ने उसे नाक की जांच के बहाने गलत तरीके से छुआ और एप्रन उतारने के लिए कहा था। मामले में प्रारंभिक जांच के बाद ग्रेटर मुंबई नगर निगम की चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख डॉ. नीला एंड्रेड ने डॉक्टर को नायर अस्पताल से केईएम अस्पताल स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को प्रशासन ने सहायक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया। प्रशासन के मुताबिक मुख्यालय स्तर पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed