फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   acting VC of Manipur University apologized to the governor Nazma Heptulla

मणिपुर विश्वविद्यालय के कार्यवाहक वीसी ने राज्यपाल से माफी मांगी

Thu, 11 Oct 2018 05:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल Updated Thu, 11 Oct 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
acting VC of Manipur University apologized to the governor Nazma Heptulla

मणिपुर यूनिवर्सिटी के कार्यवाहक वाइस चांसलर के यूगिंद्रो सिंह ने अपने उस बयान के लिए राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला से माफी मांगी है जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में हाल के आंदोलन में राज्यपाल पर आंदोलनकारियों को प्रत्यक्ष समर्थन देने का आरोप लगाया था। राजभवन सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह ने आठ अक्तूबर को भेजे एक पत्र में अपने गलत और अनुचित बयान के लिए माफी मांगी है। बता दें कि सिंह ने तीन अक्तूबर को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को भेजे पत्र में आरोप लगाया था कि हेपतुल्ला ने 21 सितंबर को एक बैठक के दौरान केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी के तौर पर उनके चार्ज लेने पर सवाल उठाते हुए आंदोलनकारियों का समर्थन किया था।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ महीनों से विश्वविद्यालय परिसर में भारी अशांति है। विश्वविद्यालय छात्रों की 85 दिन लंबी हड़ताल के बाद 23 अगस्त को खुला था। छात्रों ने तत्कालीन वाइस चांसलर एपी पांडे को हटाने की मांग को लेकर हड़ताल की थी। फिलहाल पांडे को निलंबित कर उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed