फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Achal Kumar Joti will be next Chief Election Commissioner of India

अचल कुमार ज्योति होंगे देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, 6 जुलाई को संभालेंगे पद

Tue, 04 Jul 2017 05:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Tue, 04 Jul 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
Achal Kumar Joti will be next Chief Election Commissioner of India
अचल कुमार ज्योति - फोटो : SELF

अचल कुमार ज्योति देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उनकी नियुक्ति को पहले ही मंजूरी दे दी थी। मौजूदा चुनाव आयुक्त नसीम जैदी का कार्यकाल 6 जुलाई को खत्म हो रहा और उसी दिन ज्योति पदभार ग्रहण करेंगे। कानून मंत्रालय ने भी उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 64 साल के अचल कुमार ज्योति नरेंद्र मोदी की गुजरात सरकार में पूर्व प्रमुख सचिव रह चुके हैं। उनका कार्यकाल एक साल का होगा। ज्योति 1975 बैच के गुजरात काडर के आईएएस अधिकारी हैं। वो 22 साल की उम्र आईएएस बन गए थे। इसके बाद 2013 में गुजरात के चीफ सेक्रेटरी पद से रिटायर हुए। इसके बाद उन्हें गुजरात का विजिलेंस कमिश्नर भी बनाया गया था। इसके पहले वे 1999 में कांडला पोर्ट ट्रस्ट के चेयरमैन रह चुके हैं।
विज्ञापन


2004 में उन्हें सरदार सरोवर नर्मदा निगम लिमिटेड का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया था। गुजरात में रेवेन्यु, इंडस्ट्री और वॉटर सप्लाई डिपार्टमेंट में सेक्रेटरी भी रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने बतौर सीईसी 19 अप्रैल 2017 को चार्ज लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed