फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rape Accused Nithyananda Seeks Medical Asylum in Sri Lanka his Health is Critical Know More

Nithyananda: कैलासा से बाहर आएगा दुष्कर्म का आरोपी नित्यानंद! गंभीर बीमारी का नहीं मिला इलाज, यहां मांगी शरण

Sat, 03 Sep 2022 09:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 03 Sep 2022 09:15 AM IST
सार

दुष्कर्म के आरोपी और स्वयंभू आध्यात्मिक नेता नित्यानंद ने श्रीलंका के राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इलाज की मांग करते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है।
 

विज्ञापन
Rape Accused Nithyananda Seeks Medical Asylum in Sri Lanka his Health is Critical Know More
दुष्कर्म का आरोपी नित्यानंद - फोटो : Social Media

विस्तार

स्वयंभू आध्यात्मिक नेता और दुष्कर्म के आरोपी नित्यानंद को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नित्यानंद इन दिनों खराब स्वास्थ्य से जूझ रहा है और इलाज के लिए वह श्रीलंकाई सरकार से राजनीतिक शरण की मांग कर रहा है। गंभीर बीमारी से जूझने का हवाला देते हुए भगोड़े धर्मगुरु ने सात अगस्त को द्वीप राष्ट्र के राष्ट्रपति को एक पत्र लिखा और चिकित्सीय शरण देने की तत्काल आवश्यकता के बारे में बताया। पत्र में आध्यात्मिक नेता द्वारा स्थापित एक द्वीप श्रीकैलासा के संप्रभु राज्य में चिकित्सा बुनियादी ढांचे की कमी का भी उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन


श्रीलंकाई सरकार ने की पुष्टि
श्रीलंकाई सरकार ने नित्यानंद के पत्र की पुष्टि करते हुए कहा कि नित्यानंद एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और उसे तत्काल चिकित्सीय देखभाल की आवश्यकता है। नित्यानंद द्वारा स्थापित कैलासा में  चिकित्सा की आधारभूत संरचना नहीं है जिसकी उन्हें इस समय तत्काल आवश्यकता है। नित्यानंद के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, हम राष्ट्रपति से नित्यानंद को तुरंत अपरिवर्तनीय राजनीतिक शरण देने का अनुरोध करते हैं, ताकि उन्हें एयर एम्बुलेंस के माध्यम से एयरलिफ्ट किया जा सके और श्रीलंका में सुरक्षा में चिकित्सा उपचार प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन


दुष्कर्म का आरोपी नित्यानंद 2018 में भारत से भाग गया था
बता दें कि नित्यानंद नवंबर 2018 में भारत से भाग गया था जब गुजरात पुलिस ने उसके दो शिष्यों को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर चंदा लेने के लिए बच्चों के चेहरों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था। कर्नाटक में नित्यानंद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप भी दर्ज किए गए थे। इसके बाद, स्वयंभू बाबा ने देश छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed